
Also Read
Harmful habits in Pregnancy:गर्भावस्था जहां एक नयी ज़िंदगी की शुरूआत होती है वहीं प्रेगनेंट महिला के जीवन का यह सबसे स्पेशल दौर होता है। प्रेगनेंसी में महिलाओं को छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। ये सारी सावधानियां गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बरती जाती हैं। प्रेगनेंसी का यह खास दौर महिलाओं के लिए खुशियों भरा होता है वहीं उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स (health problems during pregnancy) होती हैं। इन सबके बीच बच्चे और अपनी सेहत को बिगड़ने से बचाने के लिए महिलाओं को कुछ गलतियां ना करने की भी सलाह दी जाती है। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही मिस्टेक्स के बारे में जो करने से प्रेगनेंट महिला और उसके बच्चे की हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं। (Mistakes pregnant women should not repeat in hindi.)
प्रेगनेंसी में स्मोकिंग करने के करना भ्रूण के लिए तो नुकसानदायक (effects of smoking on fetus) है ही लेकिन, साथ ही यह प्रेगनेंट महिला के लिए भी बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। सिगरेट के धुएं से बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में अड़चन आ सकती है। इसीलिए, प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले महिलाओं को स्मोकिंग की आदत छोड़ देने की सलाह दी जाती है।
प्रेगनेंट महिलाओं को जितना हो सके उतना आराम करने की सलाह दी जाती है। उन्हें रात में 7-8 घंटें की नींद के अलावा दिन में भी थोड़ा आराम करने के लिए कहा जाता है। दरअसल, थकान की वजह से प्रेगनेंसी में महिलाओं की हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं। लेकिन, अगर कोई महिला पूरे दिन बिस्तर में ही रहे और फिजिकल एक्टिविटीज ना करे तो इससे शरीर में अकड़न बढ़ सकती है। इससे लेबर पेन और डिलिवरी के समय कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ सकती हैं।
गर्भावस्था के दौरान हल्के-फुल्के काम करने से महिलाओं के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहने और स्टिफनेस कम होने जैसे फायदे होते हैं। लेकिन, महिलाओं को प्रेगनेंसी में बहुत ज्यादा काम करने, देर तक खड़े होकर काम करने, भारी सामान उठाने या थकाने वाले काम करने से बचना चाहिए। बहुत ज्यादा काम करने से महिलाओं की मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर असर पड़ता है जो बच्चे के विकास को प्रभावित कर सकता है।
इसके साथ ही बिल्कुल कसरत ना करने की आदत और खान-पान से जुड़ी लापरवाही करना प्रेगनेंट महिलाओं के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। साथ ही यह उनके अजन्मे बच्चे को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी और प्रेगनेंसी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। प्रेगनेंसी के दौरान महसूस होनेवाली स्वास्थ्य समस्याओं और उनके इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने डॉक्टर का परामर्श जरूर लें।)