Pregnancy Diet Tip: प्रेगनेंसी में बढ़ जाती है Vitamin Deficiency की संभावना, पोषक तत्वों की लिए फॉलो करें ये डायट टिप्स

Vitamin Deficiency during Pregnancy: प्रेगनेंसी के समय एनिमिया और अन्य पोषक तत्वों की कमी की संभावना बढ़ जाती है। इसीलिए, एनिमिया और विटामिन डेफिशिएंसी ) से बचने की कोशिश करनी चाहिए। फोलेट, विटामिन सी और आयरन जैसे पोषक तत्वों के लिए कैसी होनी चाहिए डायट, पढ़ें इस आर्टिकल में।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : December 23, 2019 3:34 PM IST

प्रेगनेंसी (Pregnancy Diet Tip) के दौरान हेल्दी डायट (Pregnancy Diet Tip) की सलाह दी जाती है। इससे, बच्चे और मां दोनों का पोषण होता है। जिससे,  बच्चे के सही विकास में मदद होती है। गौरतलब है कि,  प्रेगनेंसी के समय एनिमिया (Vitamin Deficiency during Pregnancy) और अन्य पोषक तत्वों की कमी की संभावना बढ़ जाती है। इसीलिए, एनिमिया और विटामिन डेफिशिएंसी (Vitamin Deficiency during Pregnancy) से बचने की कोशिश करनी चाहिए।  इसीलिए, फोलेट, विटामिन सी और आयरन जैसे पोषक तत्वों के लिए अपनी डायट में शामिल करें इन तत्वों से भरपूर भोजन।  कैसी होनी चाहिए डायट

विटामिन डेफिसिएंशी (Vitamin Deficiency during Pregnancy) से बचने के लिए फॉलो करें ये डायट टिप्स (Pregnancy Diet Tip) :

आयरन:

एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रेगनेंट महिलाओं को हर दिन लगभग 38 मिग्रा आयरन का सेवन करना चाहिए। इसीलिए, प्रेगनेंसी में महिलाएं चौलाई के पत्ते, बीटरूट या शलगम, लोबिया, राजमा, नारियल का सेवन कर सकती हैं। इनसे, आयरन की अच्छी मात्रा प्राप्त होती है। तो वहीं, तिल के दाने और कद्दू के बीज़ों को भी डायट में शामिल करें। इसी तरह, चिकन, मटन और प्रान्स जैसे नॉन-वेजिटेरियन फूड भी आयरन प्राप्त होता है।

Green Peas Benefits: प्रेगनेंसी में हरी मटर खाने से होता है मां और बच्चे का पोषण, जानें इस सब्ज़ी के अन्य फायदे

फोलेट:

नये सेल्स के निर्माण के लिए फोलेट अहम भूमिका निभाते हैं। यह हेल्दी रेड ब्लड सेल्स बनने में मदद करता है। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्ज़ियां खाएं। इसके अलावा मूंगफली के दाने, बीन्स, सनफ्लॉवर सीड्स, सोयाबीन फोलेट का अच्छा स्रोत हैं।

विटामिन बी12:

प्रेगनेंसी के समय, महिलाओं को विटामिन बी12, की कमी सबसे अधिक होती है। इससे, बचने के लिए दूध से बनी चीज़ें, पोल्ट्री, मीट का सेवन करें। गौरतलब, है कि अंडा विटामिन बी12 के सबसे अच्छे स्रोत्रों में से है।

यह भी पढ़ें- Weight Loss After Pregnancy: प्रेगनेंसी के बाद करना है हेल्दी वेट लॉस, तो फॉलो करें ये वेट लॉस टिप्स

विटामिन सी :

अमरूद, संतरा, और आंवला जैसे फल विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोत हैं। इनके, सेवन से आयरन के अवशोषण में भी मदद होती है। इसीलिए, विटामिन सी से भरपूर चीज़ें खानी चाहिए।

यह भी पढ़ें-  Postpartum Stress: बच्चे के जन्म के बाद किसी भी मां से ना पूछें ये 4 सवाल !

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source