थायरॉइड से पीड़ित प्रेगनेंट महिलाओं के लिए हेल्दी डिश-पनीर, दाल और सब्ज़ियों का पराठा !

पोषण से भरपूर है यह पराठा।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : June 29, 2018 4:33 PM IST

थायरॉइड की समस्या इन दिनों महिलाओं में काफी आम हो रही हैं। इस समस्या से परेशान लोगों को खाने-पीने से जुड़ी कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। हमने न्यूट्रिशनिस्ट थेरपिस्ट जयी खामकर (फोर्टिस हॉस्पिटल, कल्याण) से बात की जिन्होंने एक विशेश रेसिपी बतायी, सब्ज़ियों, पनीर और दाल का पराठा। यह डिश उन गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छी है जो थायरॉइड से पीड़ित हैं।

सब्ज़ियों, पनीर और दाल का पराठा बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत है

आटे के लिए:

  • 3/4 कप होल वीट फ्लोर
  • 1 कप दाल का पानी
  • 1/2 चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार

फिलिंग या भरावन के लिए:

  • 1/4 कप उबली पालक का पेस्ट
  • 1/4 कप कसी हुई गाजर
  • 1/4 कप कसी हुई पनीर
  • 2 चम्मच कसी या कद्दूकस की हुई चुकंदर (बीटरूट)
  • 1 चम्मच कटी हुई धनिया
  • 1 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
  • नमक और काली मिर्च पावडर स्वादानुसार
  • तेल तलने के लिए
  • दही

पराठा बनाने का तरीका

  • एक बड़े बर्तन में सारी चीज़ें मिलाकर आटा बना लें।
  • भरावन को 5 बराबर के हिस्सों में बांट लें।
  • आटे से 5 गोलियां बनाएं।
  • अब आटे की एक गोली को सूखे आटे के साथ थोड़ा बेलें।
  • अब इसमें भरावन भरकर अच्छी तरह बंद करें और पराठा बेल लें।
  • अब एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा-सा तेल डालकर पराठे अच्छी तरह सेंक लें।
  • इसी तरह सारे पराठे बना लें और ताज़ी दही के साथ परोंसे।

पोषण से भरपूर है यह पराठा, इसमें पाए जाते हैं-

  • प्रोटीन 12.5 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट 17.1 ग्राम
  • फाइबर 3.5 ग्राम
  • फैट 7.5 ग्राम
  • फॉलिक एसिड 8.9 mcg
  • कैल्शियम 52.9 मिग्रा
  • आयरन 1.2 मिग्रा
  • मैग्नेशियम 31.8 मिग्रा
  • फॉस्फोरस 128.9 मिग्रा
  • सोडियम 8.5 मिग्रा
  • पोटैशियम 76.7 मिग्रा
  • ज़िंक 0.5 मिग्रा

थायरॉइड की मरीज प्रेगनेंट महिलाओं के लिए काफी हेल्दी और फायदेमंद है ये पराठे:-

  • इसमें सभी 5 फूड ग्रुप्स की चीज़ें शामिल हैं
  • कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर है यह डिश
  • प्रोटीन से भरपूर पनीर, दाल और दही बच्चे के विकास में मदद करते हैं।
  • सब्ज़ियां एंटी-ऑक्सिडेंट्स, माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स और फाइबर से भरपूर होता है। इससे कब्ज़ और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाती हैं।
  • इस डिश में  थायरॉइड की समस्या को बढा़ने वाले गॉइट्रोजेनिक तत्व (Goitrogenic substances) नहीं होते, जो  पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, केल और सोया जैसी सब्ज़ियों में पाए जाते हैं।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source