क्या नारियल और केसर खाने से पैदा होता है गोरा बच्चा? जानें कितना सच है या प्रेगनेंसी मिथ

आपने भी सुना ही होगा कि केसर वाला दूध पीने से बच्चा गोरा होता है। तो वहीं ज़्यादातर महिलाओं को नारियल खाने की भी सलाह केवल इसीलिए दी जाती है ताकि जन्म लेनेवाले बच्चे की रंगत गोरी होती है। लेकिन, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सचमुच प्रेगनेंसी में नारियल और केसर खाने से बच्चे की रंगत गोरी होती है। आइए जानते हैं क्या कहती है रिसर्च और एक्सपर्ट्स।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 29, 2020 10:23 AM IST

Pregnancy Diet Myths: प्रेगनेंसी के दौरान डायट का खास ख्याल रखा जाता है। ताकि, गर्भवती मां के साथ-साथ होने वाले बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिल सके। लेकिन, साथ ही महिलाओं को कई चीज़ों से परहेज करने और कुछ चीज़ों को खाने की सलाह इसीलिए भी दी जाती है , ताकि बच्चे की रंगत गोरी हो। जी हां, आपने भी सुना ही होगा कि केसर वाला दूध पीने से बच्चा गोरा होता है। तो वहीं ज़्यादातर महिलाओं को नारियल खाने की भी सलाह केवल इसीलिए दी जाती है ताकि जन्म लेनेवाले बच्चे की रंगत गोरी होती है। लेकिन, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सचमुच प्रेगनेंसी में नारियल और केसर खाने से बच्चे की रंगत गोरी होती है। (Pregnancy Diet Myths)

क्या नारियल और केसर खाने से पैदा होता है गोरा बच्चा?

गर्भावस्था में प्रेगनेंसी और केसर का सेवन करने से बच्चे की रंगत गोरी होना केवल मिथक है। इन दोनों चीज़ों का सेवन करने से बच्चे का काला या गोरा होना बिल्कुल निर्भर नहीं करता। दरअसल, एक्सपर्ट्स के मुताबिक, त्वचा का रंग मेलेनिन (Melanin) के निर्माण और उसके लेवल पर आधारित होता है। जैसा कि, डार्क स्किन टोन में मेलेनिन का लेवल अधिक होता है जबकि, गोरी स्किन में मेलेनिन का स्तर कम होता है।

Coconut Health benefits क्या नारियल और केसर खाने से पैदा होता है गोरा बच्चा?

मां-बाप की जींस पर भी निर्भर करती है बच्चे की चमड़ी का रंग

एक्सपर्ट्स के अनुसार बच्चे की त्वचा का रंग और बालों की क्वालिटी मां-बाप की जींस पर भी निर्भर करती है। वैज्ञानिकों के अनुसार रंग और बालों की संख्या अनुवांशिक कारणों पर भी निर्भर करता है। इसीलिए, एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि महिलाओं को प्रेगनेंसी में अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए और भोजन का चुनाव पौष्टिकता के आधार पर करना चाहिए।

इस बात को इसलिए भी नकारा जा सकता है क्योंकि, अभी तक ऐसे कोई वैज्ञानिक तथ्य उपलब्ध नहीं है जो यह साबित करें कि नारियल खाने से बच्चे की रंग गोरा होता है।

क्या नहीं करना चाहिए प्रेगनेंसी में नारियल का सेवन

हालांकि, नारियल और केसर सुपरफूड्स हैं और इनके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इनके सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा जा सकता है। गर्भावस्था में नारियल पानी पीने, सूखा या गीसा नारियल खाने से बॉडी टेम्परेचर संतुलित रखने में मदद होती है। इसीलिए नारियल का सेवन प्रेगनेंसी में भी किया जा सकता है।

केसर का अधिक सेवन हो सकता है नुकसानदायक

कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्भावस्था में केसर का ज़्यादा सेवन कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए केसर का सेवन सावधानी से और डॉक्टर की सलाह के अनुसार किया जाना चाहिए। केसर का अधिक सेवन करने से प्रीमैच्योर चाइल्डबर्थ, गर्भपात और यूटेराइन कॉन्ट्रैक्शन जैसी परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है।

Saffron Milk Benefits सदियों से भारत में प्रेगनेंट महिलाओं को केसर वाला दूध पिलाया जाता रहा है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source