प्रेगनेंसी में हर महिला को उसकी डायट पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी से निपटने के लिए और बच्चे के सही पोषण और विकास के लिए मां को भोजन में तरह-तरह की चीज़ें शामिल करने और कुछ विशेष प्रकार के सप्लीमेंट्स भी दिए जाते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट निकिता गांधी ने बताया कि किस तरह प्रेगनेंट महिलाएं अपने भोजन में ज़रूरी पोषक तत्वों को प्राप्त कर सकती हैं।
आयरन- प्रेगनेंसी के दौरान आपके शरीर में होनेवाले बदलावों के साथ तालमेल बिठाने और बच्चे के शरीर में रक्त के बहाव को बेहतर करने के लिए आपको आयरन की सही मात्रा की ज़रूरत होगी। मेथी, पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्ज़ियों के साथ लेग्यूम, तिल के तेल और गुड़ आयरन के सबसे अच्छे स्रोत माने जाते हैं।
फ़ोलेट- दिमाग और तंत्रिका ट्यूब से जुड़ी गड़बड़ियों से बचने के लिए फ़ोलेट की ज़रूरत होती है। विटामिन बी का एक प्रकार फ़ोलेट हरी पत्तेदार सब्ज़ियों, खट्टे फलों, बीन्स और मटर में पाया जाता है।
ज़िक- प्रेगनेंसी के हर दौर में ज़िंक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह बच्चे के सेल्स के विकास और नए सेल्स के निर्माण में मदद करता है। प्रेगनेंसी के शुरुआती समय में ज़िंक की कमी के कारण गर्भपात भी हो सकता है। लीन मीट, मशरुम, कद्दू या पम्पकिन के बीज़, काजू और क्विनोआ आदि ज़िंक के सर्वोत्तम स्रोत माने जाते हैं।
प्रोटीन- जहां अच्छी सेहत के लिए प्रोटीन की आवश्यकता पड़ती है वहीं यह आपके बच्चे के विकास के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए लीन मीट, चिकन, अंडे, मछली, बीन्स और दूध से बनी चीज़ों से अपने लिए आवश्यक और सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन करें।
कैल्शियम -आप और आपके बच्चे दोनों को स्वस्थ, मज़बूत हड्डियों और दांतों के लिए कैल्शियम की ज़रूरत पड़ेगी। दूध और दही जैसी चीजें कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत हैं। अगर आप डेयरी उत्पाद नहीं खातीं तो आप ब्रोकली या केल जैसी सब्ज़ियों को अपने भोजन में शामिल कर सकती हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.