मॉनसून में प्रेगनेंट महिलाओं के लिए 3 एक्सपर्ट टिप्स

बरसात के मौसम में गर्भवती महिलाओं को थोड़ी ज़्यादा सावधानी बरतनी पड़ेगी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : June 28, 2018 6:45 PM IST

मानसून खुशी का मौसम है लेकिन यह मौसम परेशानियों से भी भरा होता है, जिसकी वजहें हैं संक्रमण, एलर्जी, त्वचा की बीमारियां। प्रेगनेंसी किसी भी महिला के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण लेकिन मुश्किल वक़्त होता है। यह उनके जीवन का वह समय है जब खाने-पीने से जुड़ी कई सावधानियां बरतनी पड़ती हैं और इस वजह से गर्भवती महिला लगातार उलझन में रहती है। गर्भवती महिलाओं इंफेक्शन की संभावना सबसे अधिक होती हैं क्योंकि यह गर्भ में मां और बच्चे दोनों को प्रभावित करता है।

डॉ.रेखा डावर (हेड, ओबस्टेट्रिक्स एंड गायनकोलॉजी विभाग, रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर) का कहना है कि, 'गर्भवती महिलाओं को थोड़ी ज़्यादा सावधानी बरतनी पड़ेगी और इस बात का ध्यान रखना होगा कि वे अपनी उचित देखभाल करें। चूंकि, गर्भवती महिलाएं संक्रमण के लिए अधिक संवेदनशील हैं, तो यह संक्रामक भी हो सकता है।'

डॉ.रेखा डावर कहती हैं कि मानसून के दौरान प्रेगनेंट महिलाओं को बैक्टेरियल और वायरल इंफेक्शन, फ्लू, इन्फ्लूएंजा और ऊपरी हिस्से में श्वसन संक्रमण, मलेरिया और हेपेटाइटिस ए जैसे विभिन्न कारणों से बुखार हो सकता है।

बारिश में कैंसे रखें अपना ख्याल?

  • हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को कीटाणुओं से बचने के लिए अपने हाथों को अच्छी तरह साफ करना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के मुताबिक, हाथों की सफाई करते समय साबुन-पानी का इस्तेमाल करना चाहिए और कम से कम 40 से 60 सेकंड तक हाथों पर साबुन को मलना चाहिए।
  • सड़क किनारे ठेलों पर मिलनेवाले फल और सलाद खाने से बचें। ग़लत चीज़ें खाना आपके लिए ज़्यादा नुकसानदायक हो सकता है।
  • अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिश करें।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source