प्रेगनेंसी का मोटापा कम करना है? सिर्फ 10 सेकंड करें ये एक्सरसाइज़

कीगल (kegel) एक्सरसाइज़ से डिलीवरी के दौरान योनि के आसपास की सभी मांसपेशियां बच्चे को बाहर निकालने में मदद करती हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:10 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

गर्भावस्थामें कीगल (kegel) एक्सरसाइज़ करना बेहतर उपाय है। इससे पेल्विक हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत बनाने मदद मिलती है, जिससे लेबर आसन होता है। मुंबई स्थित सुपर्जा फाउंडेशन एंड अश्विनी आईवीएफ सेंटर में पीडीअट्रिशन डॉक्टर गीतांजलि शाह के अनुसार, इसे करना भी आसान है। इससे आपको ये लाभ होते हैं। पढ़ें- जानिये गर्भावस्था में हर हाल में क्यों ज़रूरी है कैल्शियम सप्लीमेंट

मूत्र असंयम रोकता है- डिलीवरी के दौरान योनि के आसपास की सभी मांसपेशियां बच्चे को बाहर निकालने में मदद करती हैं। प्रसव के बाद इस हिस्से में लचीलापन आ जाता है। जिस वजह से मूत्र असंयम यानि पेशाब का लीक होने की समस्या हो सकती है। इस हिस्से पर अधिक दबाव बनने पर पेशाब लीक होने लगता है। केगल एक्सरसाइज़ से इस हिस्से को मज़बूत बनाने में मदद मिलती है।

सेक्स के दर्द से छुटकारा- कई महिलाओं को गर्भावस्था के बाद सेक्स के दौरान दर्द का एहसास होता है। इसका कारण एपिसियोटोमी, सेंसटिव वैजाइना, लुब्रिकेशन की कमी आदि हो सकते हैं। इस एक्सरसाइज़ से योनि को मज़बूत बनाने में मदद मिलती है।

पेट कम करने में सहायक- इसमें कोई शक नहीं है कि गर्भावस्था के बाद महिलाओं का पेट मोटा हो जाता है। कई महिलाएं पेट कम करने के लिए तमाम मशक्कत भी करती हैं। कीगल एक्सरसाइज़ करने से गर्भाशय के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और पूर्व गर्भावस्था जैसा पेट वापस पाने में मदद मिलती है।

ऐसे करें ये एक्सरसाइज़

आरामदायक मुद्रा में बैठ जाएं और अपने पेशाब को तब तक रोकने की कोशिश करें, जब तक सम्भव हो और उसके बाद रिलैक्स हो जाएं। ऐसा 10 से 15 बार करें। आप इसे दिन या रात में कभी भी ट्राई कर सकती हैं। अगर संभव हो तो, ब्रेस्टफीडिंग के बाद करें। इस तरह आप इसे दिन में 20 से 25 बार कर पाएंगी।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source