... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:08 PM IST
Read this in English
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के मन में बहुत सी शंकाएं, बहुत से सवाल उठते हैं। क्या करें क्या न करें वाली स्थिति लगभग रोज़ सामने आती है। कोई भी महिला नहीं चाहती कि इन 9 महीनों में वो गलती से भी कुछ ऐसा करे जिससे उसके गर्भस्थ शिशु को कोई नुकसान पहुंचे। अपनी कई जिज्ञासाओं और सवालों का जवाब उन्हें डॉक्टर पहले ही दे देते हैं, जिनका वो ख़्याल रखती हैं। लेकिन कुछ बातें ऐसी भी होती हैं जिनके बारे में शायद ही वो सोचती हों। गर्भावस्था में ज्वैलरी पहनना सही है या गलत, इस पर बहुत कम गर्भवती महिलाएं ध्यान देती हैं। लेकिन हम आपको बता दें, कि आपकी सेहत के लिहाज़ से ये एक ज़रूरी सवाल है। और इस सवाल का जवाब डब्ल्यू-हॉस्पिटल की गायनाकॉलोजिस्ट डॉक्टर रागिनी ने दिया। (इसे भी पढ़ें, गर्भावस्था के समय पैरासीटामोल खाने से बचें)
गर्भावस्था के दौरान ऐसे मटीरियल की ज्वैलरी पहनना सुरक्षित रहता है, जिनसे एलर्जी नहीं होती। प्लास्टिक और फाइबर ज्वैलरी इस मामले में काफी अच्छी रहती हैं। गर्भावस्था में एडीमा यानी पैरों, हाथों या उनकी उंगलियों में सूजन काफी आम समस्या है। ऐसे में अंगूठी, पायल, चूड़ियां जैसे ज़ेवर पहनने से परेशानी हो सकती है। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि सूजी हुई उंगली से अंगूठी निकालने में उंगली कट जाती है। इसलिए अगर आपके साथ ऐसी समस्या है, तो इस तरह के ज़ेवर न पहनें।
जंक ज्वैलरी में कई बार ज़हरीली धातुओं जैसे लेड, काडमियम, मर्करी या निकेल आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इनकी वजह से गर्भपात, समय से पहले डिलीवरी, गर्भावस्था से जुड़ी हाइपरटेंशन, इन्फर्टिलिटी तक का जोखिम बढ़ सकता है। इन धातुओं को पहनने से, जब पसीना आता है तो इनके ज़हरीले तत्व शरीर में चले जाते हैं। इसलिए बेहतर है कि गर्भावस्था के दौरान इस तरह की जंक ज्वैलरी से दूरी बनाए रखें। सबसे अच्छा है कि सोने, चांदी के ज़ेवर को सूजन न होने की स्थिति में ध्यान से पहना जाए।
मूल स्रोत – Is it okay to wear jewellery during pregnancy?
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।