... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:08 PM IST
Pregnancy: Unlike, the popular belief that breastfeeding makes your breasts sag, it is pregnancy that is more responsible for your breast’s fate. According to a 2008 study in the Aesthetic Surgery Journal, during pregnancy a woman’s breasts increases in size and stays the same during breastfeeding. It starts to shrink once the woman stops nursing. So it isn’t breastfeeding but pregnancy that’s responsible for postpartum sagging.
Read this in English
प्रेगनेंसी एक ऐसा नाज़ुक दौर है जब आपको हर कदम सोच समझकर उठाना चाहिए। इस दौरान महिलाओं की ज़रूरतें आम दिनों से काफी अलग हो सकती हैं। चाहे वो खानपान हो, या जीवनशैली से जुड़ी अन्य आदतें, प्रेगनेंसी के दौरान कई ऐसी भी चीज़ें आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं, जो आम दिनों में नहीं पहुंचाती। इसी वजह से प्रेगनेंट महिलाएं हर काम करने से पहले कई बार सोचती हैं। ऐसा ही एक काम है चेहरे पर ब्लीच करना। ब्लीच एक स्ट्रॉन्ग ब्यूटी प्रॉडक्ट है, इसलिए इसका इस्तेमाल करते हुए प्रेगनेंट महिलाएं सोचती हैं कि कहीं ये उनको या उनके होने वाले बच्चे को नुकसान न कर जाए। अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो इसका जवाब दे रहे हैं पीएसआरआई हॉस्पिटल की हेड गायनाकॉलोजिस्ट और कंसल्टेंट डॉक्टर राहुल मनचंदा। (इसे भी पढ़ें, प्रेगनेंसी में सुरक्षित हवाई सफर के लिए ध्यान रखें ये 4 बातें)
प्रेगनेंसी में चेहरे, हाथों, पैरों, अंडरआर्म्स और पीठ पर ब्लीच करना सुरक्षित होता है। हालांकि डॉक्टर मनचंदा सलाह देते हैं कि इस अवस्था में पेट पर ब्लीच नहीं करनी चाहिए। ब्लीच को त्वचा पर लगाने से बच्चे के जन्म से संबंधित कोई खतरा नहीं होता। ब्लीच में मौजूद हाइड्रोजन पैरॉक्साइड आसानी से त्वचा के अंदर नहीं जाता। अगर आपको ऐक्टीवेटर की तेज़ गंध से मतली की समस्या होती है, तो आप ऐसी नैचुरल ब्लीच खरीद सकती हैं जिसमें हल्दी जैसे तत्व हों। कुछ और बातें, जिनका ध्यान रखने की ज़रूरत है:-
प्रेगनेंसी के दौरान ब्लीच करते हुए बस आपको थोड़ा और ध्यान रखने की ज़रूरत है। ब्लीच करना बंद न करें। महीने में एक बार ब्लीच आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी। आप चाहें, तो आलू, नींबू जैसी नैचुरल ब्लीच का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
मूल स्रोत – Can I bleach my face and body during pregnancy? (Query)
अनुवादक –Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।