प्रेगनेंसी के दौरान सर्दी-खाँसी होने पर क्या करना चाहिए?

प्रेगनेंसी के समय सर्दी-खाँसी होने पर ओटीसी ड्रग नहीं लिया जा सकता!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:08 PM IST

Read this in English.

मुझे प्रेगनेंसी के आठ हफ़्ते हो गए हैं लेकिन कुछ दिनों से मुझे सूखी खाँसी हो गई है। मेरे गाइनकालजिस्ट ने ये कहा है कि मेरा चेस्ट क्लियर हैं और कोई कंजेस्शन नही हैं। लेकिन मेरी अवस्था दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। खाँसी के कारण मुझे बहुत तकलीफ हो रही है, यहाँ तक कि खाँसते हुए मेरे पेट में दबाव भी पड़ रहा है। मुझे ओटीसी ड्रग लेने से मना किया गया है। इस हालत में मैं क्या करूँ, प्लीज़ मुझे बतायें।

हाँ, प्रेगनेंसी के दौरान ओटीसी ड्रग लेने से मना किया जाता है क्योंकि इससे पेट में बढ़ते शिशु के विकास में बाधा उत्पन्न हो सकता है, विशेषकर पहले तिमाही (first trimester) के समय। आप सर्दी-खाँसी होने पर इन उपायों को अपना सकते हैं जो बच्चे को नुकसान नहीं पहुँचाते हैं-

• दिन में दो बार गुनगने गर्म पानी से नहायें।

• गले के दर्द से राहत पाने के लिए धीरे-धीरे चुस्की लेते हुए गर्म पानी पियें।

• अपने डायट में से ऑयली और स्पाइसी फूड को माइनस कर दें।

• नाक को साफ करते वक्त या बलगम थूकते वक्त पेट पर कोई दबाव न पड़े इस बात का ध्यान रखें।

• आराम करें और गले को कोई जोर न दें।

• शहद वाला कोई लॉजेन्स लें, ये सेफ होते हैं।

• अदरक वाली चाय लेने से गले के दर्द में बहुत आराम मिलता है जो आप ले सकती हैं।

• अगर फिर भी आराम नहीं मिल रहा है तो तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें।

मूल स्रोत: How to treat cough and cold during pregnancy?

अनुवादक - Mousumi Dutta

चित्र स्रोत - Shutterstock image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source