... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
भीगे बादाम खाना भारत में एक पुरानी परंपरा रही है। और जब आप गर्भवती होती हैं, तो ये आपके लिए सिर्फ एक परंपरा ही नहीं रहती, बल्कि आपकी और आपके होने वाले बच्चे की सेहत के लिए इसके कई फायदे भी होते हैं। 5 से 6 दाम को एक कटोरी पानी में रात भर के लिए भिगोकर रखें और सुबह इसका छिलका अलग करके खाएं। इससे आपको नीचे बताए ये तीन लाभ होंगे:
1) शिशु में एलर्जी कम करे
डेनमार्क के एक्सपर्ट द्वारा ट्री नट्स (बादाम भी एक ट्री नट है) खाने से माता और शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर एक अध्ययन किया गया। इसमें ये बात सामने आई कि प्रेगनेंसी की दौरान जो महिलाएं ये नट्स खाती हैं उनके शिशु को जन्म के बाद अस्थमा और सांस से जुड़ी अन्य एलर्जी होने का डर कम होता है।
2) प्री-एक्लेम्पसिया का जोखिम कम
बादाम में कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है, जिसकी वजह से ये गर्भावस्था के दौरान होने वाले प्री-एक्लेम्पसिया को कम करता है और शिशु की हड्डियों, दांत व तंत्रिका तंत्र के विकास में मदद करता है। इससे एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल भी घटता है और दिल सेहतमंद रहता है।
3) कब्ज़ में राहत
गर्भवती महिलाओं की एक आम समस्या कब्ज भी होती है। बादाम में फाइबर काफी मात्रा में होता है। इसकी वजह से नियमित रूप से इसे खाने से कब्ज में भी राहत मिलती है। (इसे भी पढ़ें - किवी खाएं और दूर करें कब्ज़)
भीगा बादाम क्यों खाएं?
बादाम में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स जैसे कि विटामिन ई, ज़िंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स शामिल होते हैं लेकिन इनका फायदा उठाने के लिए आपको इन्हें भिगोकर खाना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बादाम के भूरे रंग के छिलके में टैनीन होता है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक लेता है। बादाम को पानी में भिगोने से छिलका आसानी से उतर जाता है और नट्स को पोषक तत्वों को रिहा करने की अनुमति देता है। भीगा हुआ बादाम पाचन में भी मदद करता है।
चित्र स्रोत – Shutterstock
संदर्भ:
[1]1: Maslova E, Granström C, Hansen S, Petersen SB, Strøm M, Willett WC, Olsen SF. Peanut and tree nut consumption during pregnancy and allergic disease in children-should mothers decrease their intake? Longitudinal evidence from the Danish National Birth Cohort. J Allergy Clin Immunol. 2012 Sep;130(3):724-32.doi: 10.1016/j.jaci.2012.05.014. Epub 2012 Jun 27. PubMed PMID: 22743306.
[2]1: Berryman CE, Preston AG, Karmally W, Deckelbaum RJ, Kris-Etherton PM. Effects of almond consumption on the reduction of LDL-cholesterol: a discussion of potential mechanisms and future research directions. Nutr Rev. 2011 Apr;69(4):171-85. doi: 10.1111/j.1753-4887.2011.00383.x. Review. PubMed PMID:21457263.