... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
हर महिला के दिमाग में यह सवाल ज़रूर रहता है कि अगर वह गर्भवती होने की प्लानिंग करे तो उसे कितने दिन पहले से गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन बंद कर देना चाहिये? हमने इस बारे में अपने विशेषज्ञ से बात की, न्यू दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल की सीनियर कंसलटेंट डॉ उमा वैद्यनाथन बताती हैं कि, गर्भनिरोधक गोलियों को बंद करने का ऐसा कोई ख़ास नियम नहीं है। हालांकि कई मामलों में गोलियों के बंद करने के 6 महीने या साल भर बाद ही प्रेगनेंसी प्लान करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ये गर्भ निरोधक दवाइयां आपके शरीर में आर्टिफीसियल हार्मोनल एनवायरनमेंट बना देती हैं जो ओव्यलैशन(ovulation) की साधारण प्रक्रिया को तो प्रभावित करते ही हैं साथ ही गर्भाशय की आतंरिक परतों पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं। पढ़ें: क्या प्रेगनेंसी में चक्कर आना नार्मल है ?
6 महीने से 1 साल तक का इंतज़ार क्यों : गर्भ निरोधक दवाइयों में ऐसे हार्मोंस होते हैं जो आपके मासिक धर्म की साधारण प्रक्रिया को बुरी तरह प्रभावित करते हैं। अगर आप प्रेगनेंसी का प्लान कर रही हैं तो इन हार्मोंस का कुल प्रभाव आपकी गर्भधारण करने की क्षमता में रुकावट डालते हैं। इसलिये इन सब दुष्प्रभावों से बचने के लिये आपको कम से कम 6 महीने से 1 साल तक का गैप लेकर चलना चाहिये।
क्या प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले डॉ. की सलाह लेना ज़रूरी है: वैसे तो अधिकांश मामलों में अगर आप प्रेगनेंसी की प्लानिंग कर रही हैं तो आपको डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन अगर आपको गर्भनिरोधक गोलियों से जुड़ी हार्मोनल समस्याएं हैं जैसे कि थाइरॉइड इमबैलेंस, या मासिक धर्म में अनियमितता तो आपको निश्चित तौर पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिये। ऐसे मामलों में किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ की सलाह लें और गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन बंद कर दें।
चित्र स्रोत: Shutterstock