... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:10 PM IST
Read in English
मैं 27 साल की महिला हूं और हाल ही में मेरी शादी हुई है। मेरे पति और मैं फिलहाल बच्चा नहीं चाहते, इसलिए मैंने गर्भनिरोधक गोलियां खानी शुरू की हैं। मेरी डॉक्टर ने मुझे कहा है कि मुझे इसे खाते हुए सावधानी बरतनी चाहिए और हर रोज़ याद से ये गोलियां खानी चाहिए। उन्होंने ऐसा क्यों कहा? अगर मैं किसी दिन इन्हें खाना भूल गई तो क्या होगा?
अगर आप फिलहाल प्रेगनेंट नहीं होना चाहती हैं तो आपको ये गर्भनिरोधक गोलियां रोज़ लेनी चाहिए। अगर आप ये गोली खाने में 12 घंटे भी लेट हुई तो आपके प्रेगनेंट होने के चांस बढ़ जाएंगे। अगर आप किसी दिन गर्भनिरोधक गोली खाना भूल जाएंगी तो आपके साथ ये सब हो सकता है।
अगर आप गोली के पैक में से शुरुआत में एक दो गोली खाना भूल गई तो याद आने पर तुरंत गोली खा लें और अगली गोली अपने वक्त से खाएं। आपके पास सातों दिन के लिए एक बैकअप प्लान होना चाहिए, जैसे कि आप अपने पति से कंडोम इस्तेमाल करने के लिए कहें। आप भी फीमेल कंडोल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आप अपने 21 दिन के पैक में से तीसरे दिन से एक या दो गोली खानी भूल गई हैं तो याद आने पर तुरंत उन्हें खा लें और अगली गोली अगले वक्त पर ही खाएं। ऐसे में आपको बैक-अप प्लान की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगर आप शुरुआती दो हफ्तों में तीन या उससे ज्यादा गोलियां लेना भूल गई हैं तो तो जैसे ही याद आए आप गोली खा लें, और अगली गोली उसके सही वक्त पर खाएं। आपको सात दिन का बैक-अप प्लान भी रखना पड़ेगा।
अगर आप तीसरे हफ्ते में तीन या उससे ज्यादा गोली खाना भूल जाती हैं तो पैक को जल्दी खत्म करने की कोशिश न करें क्योंकि पैक में आखिरी 7 गोलियां प्लेसेबो या नॉन-हार्मोलन गोली होती हैं। इसकी जगह आप नया पैक लेकर शुरुआत करें।
टिप – अगर आप चाहती हैं कि आप गोली लेना न भूलें तो स्मार्टफोन में रिमाइंडर लगा लें, और हर महीने इसे रीसेट करना न भूलें।
चित्र स्रोत - Shutterstock