... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
हाल ही में मेरी एक सहेली की सी-सेक्शन डिलिवरी हुई और मैं उसे गंभीर दर्द में देखकर घबरा गयी। मैं भी बच्चे की प्लानिंग और भविष्य में होनेवाली तकलीफ के बारे में सोचने लगी और इसलिए मैंने सी-सेक्शन डिलवरी के बारे नें जानकारी इकट्टा करने की शुरुआत की। इसी सिलसिले में मैंने गाइनकलॉजिस्ट डॉ. अनिंदिता धर से बात भी की जिन्होंने बताया कि सी-सेक्शन डिलिवरी के एक दिन बाद, एक हफ्ते बाद और एक महीने बाद क्या होता है। क्या डिलीवरी के बाद सोंठ के लड्डू खाने चाहिए?
एक दिन बाद
• सी-सेक्शन डिलिवरी के अगले दिन आपको चलने-फिरने में तकलीफ होगी। अगर प्रक्रिया के दौरान आपको एपीड्यूरल (epidural) दिया गया था तो आपकी शारीरिक गतिविधियां काफी कम हो जाएंगी। आपको 2-3 दिनों तक चलने-फिरने नहीं दिया जाएगा।
• आपकी सेहत और सर्जरी के आधार पर हो सकता है कि आपको बहुत दर्द झेलना पड़े। आपकी परेशानी को ध्यान में रखते हुए हर 4 से 8 घंटे बाद आपको दर्द कम करनेवाली दवाइयां दी जाएंगी। इसी तरह आपको लेबर पेन हुआ या नहीं अथवा आपकी सी-सेक्शन डिलिवरी किन हालात में की गयी उस आधार पर आपको दवाइयां दी जा सकती हैं।
• ऐसा भी हो सकता है कि सी-सेक्शन डिलिवरी के 48 घंटों बाद आपको बहुत ज़्यादा पेशाब या पसीना आए। दरअसल सी-सेक्शन की प्रक्रिया के दौरान आपके शरीर में बहुत ज़्यादा तरल पदार्थ प्रवेश करता है जो बाद में पेशाब और पसीने के रूप में बाहर आता है।
• भले ही आपको लेबर पेन न हो लेकिन फिर भी आपको ब्लीडिंग या खून बहने की समस्या होगी। डिलिवरी के पहले तीन दिनों में बहाव बहुत अधिक होगा जो कि गर्भ में आपके बच्चे की सुरक्षा के लिए जमा अतिरिक्त खून उसे डिलीवरी के बाद आपका शरीर बाहर निकालता है।
• आपको कुछ दिनों तक कब्ज़ की शिकायत हो सकती है। जैसे ही आप चलना-फिरना शुरु करेंगी यह समस्या भी समय के साथ ठीक हो जाएगी।
एक हफ्ते बाद
• ज़्यादातर डॉक्टर सी-सेक्शन डीलिवरी के एक हफ्ते बाद पेनकिलर देना बंद कर देते हैं। इसलिए आपको बहुत अधिक दर्द और असुविधा महसूस हो सकती है।
• डिलिवरी के कुछ दिनों बाद तक आप घर के काम या कोई कठिन एक्सरसाइज नहीं कर पाएंगी। आपकी गतिविधियां आपकी रिकवरी की गति के आधार पर होंगी।
• हो सकता है कि डिलिवरी के एक हफ्ते बाद भी आपको कुछ खाने-पीने का मन न करे। सी-सेक्शन होने के कुछ दिनों तक बाउल सिस्टेम सही तरह से काम करने की हालत में नहीं होता है।
• सर्जरी के 10-12 दिन बाद आपको अपने डॉक्टर से मिलना होगा ताकि वह ड्रेसिंग, टेप और स्टेपल्स निकाल सके।
एक महीने बाद
• हो सकता है कि सी-सेक्शन डिलिवरी के एक महीने बाद भी आपको सर्जरी वाली जगह सुन्न महसूस हो। यह स्थिति कुछ महीनों तक ऐसी ही हो सकती है लेकिन यह धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा।
•अगर सर्जरी के 6 महीने बाद तक आपको ब्लीडिंग की समस्या रहे तो परेशान न हों। हालांकि अगर फ्लो अधिक है तो आप अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।
• एक अच्छी बात यह है कि डिलिवरी के एक महीने बाद आप अपनी रोजमर्रा की ज़िंदगी जी सकती हैं। हालांकि आपको असुविधा और दर्द ज़रूर महसूस होगा लेकिन कीगल एक्सरसाइज करके आपके शरीर के मुख्यभाग को स्ट्रॉन्ग बनाएगी।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock