... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 17, 2017 3:46 PM IST
क्या आप प्रेगनेंट हैं लेकिन अभी अपने आसपास के लोगों को यह गुड न्यूज़ नहीं देना चाहती? अरे तो परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं। क्योंकि हम दे रहे हैं आपको कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप अपने दोस्तों से भी यह बात छुपाए रख सकती हैं कि आप जल्द ही मम्मी बननेवाली हैं ताकि आप उन्हें दे सके सरप्राइज़ जब आप देना चाहें।
1. अगर आपको दोस्तों का ध्यान में यह बात आ रही है कि अब आपको बहुत जल्दी थक जाती हैं या आप कमज़ोर लगने लगी हैं तो बस झटपट कह दीजिए उन्हें कि आप एक खास डिटॉक्स जूस पी रही हैं। लेकिन अगर आप यह झूठ बोल रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके कलीग लंच ब्रेक में आपको रसगुल्ले की कटोरी खाली करते न देख लें।
2. प्रेगनेंसी में अल्कोहल नहीं पीना चाहतीं लेकिन किसी को बताना भी नहीं कि आप क्यों नहीं ले रही अल्कोहल तो आप क्रैनबेरी और सोडा ऑर्डर कर सकती हैं। किसी को अंदाज़ा भी नहीं होगा कि आपकी ड्रिंक में वोदका नहीं है।
3. अगर आपने अचानक से हल्के और ढीले-ढाले कपड़े पहनना शुरु कर दिया है वह भी केवल इसी डर से की लोगों को आपकी प्रेगनेंसी का अंदाज़ा न लग जाए। लेकिन अगर आप अब भी पहले जैसे कपड़े पहनेगी तो लोगों को कुछ पता नहीं चलेगा।
4. ढीले ढाले पैंट्स फैशन में आ गए हैं और इसका सीधा मतलब है कि आप लो-राइज़ जींस पैंट पहन सकती हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपकी शर्ट या टॉप से आपका पेट न दिखायी पड़े। आप ऐसी स्कर्ट्स और ड्रेस भी पहन सकती हैं जो आपके पेट को पूरी तरह कवर करती हैं।
5. अगर आपके दोस्त आपके जल्दी सो जाने की वजह से इस बात की शिकायत करें कि आपने उनका फोन नहीं उठाया या उनके मैसेज का जवाब नहीं दिया तो आप कह सकती हैं कि आप अपनी मनपसंद फ़िल्म देख रहीं थी और आपको किसी और चीज़ का ध्यान ही नहीं रहा।
6. और अगर आप अब भी सेल्फी न लेने के लिए खुद को तैयार नहीं कर पायी हैं तो क्लोज़-अप तस्वीरें खींचिए जिनमें आपका चेहरा ज़्यादा दिखेगा न कि पेट और कमर। इसी तरह आप अपने चेहरे को थोड़ा नीचे और टेढ़ा रखें ताकि तस्वीर में आपके चेहरे का मोटापा भी न दिखायी दे।
7. अगर आप अपने जिम में दोस्तों को नहीं बताना चाहती कि क्यों आजकल आप जिम नहीं आ रहीं तो उनसे कह दीजिए कि आपने घर पर ही वर्कआउट शुरु कर दिया है और वह आपको जिम से ज़्यादा अच्छा लगता है।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत- Getty Images.