पैरों की सूजन से बचने के लिए प्रेगनेंट महिलाएं अपनाएं ये उपाय

Pregnancy में महिलाओं के पैर सूजना एक आम समस्या है, इससे बचने के लिए आप एक आसान सा उपाय अपना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

प्रेगनेंसी में लंबे वक्त तक डेस्क पर बैठने से पैरों ख़ासतौर पर टखनों के आसपास के स्थान पर सूजन आ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रेगनेंसी में पैर में पानी जम जाता है। प्रेगनेंसी की इस स्थिति को एडीमा कहते हैं जो आमतौर पर 3-6 महीने में होता है। ब्लड वेसेल यानी रक्त वाहिकाओं के बाहर टिशु में पानी बैठ जाता है, ये ख़ासतौर पर हाथ और पैरों में होता है। आमतौर पर ऐसा लंबे लक्त तक खड़े रहने या पैर लटकाकर बैठने से होता है। (इसे भी पढ़ें - गर्भावस्था में इन तीन कारणों से सूजते हैं पैर)

हालांकि कई बार इस सूजन का कारण हीमोग्लोबिन और प्रोटीन की कमी भी होता है। मुंबई की कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के फोटल एंड मेटरनल मेडिसन स्पेशलिस्ट डॉक्टर शांतला वदेयर कहती हैं, ‘इसके अलावा, प्रेगनेंट महिला के गर्भ का नसों पर पड़ने वाला दबाव ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है, लोअर लिंब से दिल तक वापस आने वाले ब्लड फ्लो को ठीक से होने नहीं देता, जिसकी वजह से भी सूजन आती है।’ (इसे भी पढ़ें - ठंड में पैर सूजें तो अपनाएं ये उपाय)

अगर आप प्रेगनेंट हैं और आपको देर तक डेस्क पर बैठना पड़ता है तो आप एडीमा से बचने के लिए फुट स्टूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी मदद से आप अपने पैर को ऊपर उठाकर रख सकती हैं। इससे वॉटर रिटेंशन से होने वाली सूजन से काफी हद तक राहत मिलेगी। कुछ देर के लिए पैरों को ऊपर उठाकर रखने से पानी जमा न होने में काफी मदद मिलती है। हर वक्त पैर ऊपर रखने का मौका तो नहीं मिल पाता इसलिए आप फुट स्टूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेकर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और कुछ हल्की एक्सरसाइज़ जैसे कि प्रीनटल योग, वॉकिंग आदि करने से भी मदद मिलती है।

 चित्र स्रोत - Shutterstock


 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source