प्रेगनेंसी से जुड़ी वो 25 बातें, जो कोई नहीं बताता आपको।

भले ही आपको किसी ने नहीं बताईं ये बातें लेकिन आप अपनी उन सहेलियों से जरूर शेयर करें जो प्रेगनेंट हैं या प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:10 PM IST

Read in English. 

अनुवादक -Sadhna Tiwari

साल 1984 में छपी किताब What to Expect When You’re Expecting और 2012 में इसपर एक फिल्म भी बनाई गई। किताब के साथ-साथ फिल्म को भी लोगों से खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इससे यह जाहिर होता है कि प्रेगनेंसी के बारे में नयी जानकारियां बटोरने के लिए लोग कितनी उत्सुक होते हैं। प्रेगनेंसी एक चकरानेवाला, डरावना लेकिन अद्भुत रोमांच है जो ऐसे कई विचित्र और अजीब अनुभवों से भरा है जिसके बारे में अक्सर कोई बात नहीं करता। यहां हम लिख रहे हैं प्रेगनेंसी से जुड़ी ऐसी ही 25 बातें जिनके बारे में आपको किसी ने नहीं बताया। लेकिन आप सभी इन्हें या इनमें से कुछ का अनुभव तो करती ही हैं।

1. मॉर्निंग सिकनेस केवल मॉर्निंग भर का मामला नहीं है। यह एक ऐसी समस्या है जो पूरे दिन परेशान करती है।

2. हर किसी के चेहरे पर वो ‘निखार’ नहीं आता।

3. आपकी त्वचा रूखी-बेजान हो जाती है और खुजली भी होती है।

4. शॉर्ट–टर्म मेमॉरी लॉस केवल गजनी को ही नहीं, आपको भी हुआ था। पढ़ें -सिर्फ एक मुट्ठी अखरोट खाकर तेज़ करें दिमाग!

5. हार्मोन्स बहुत एक्टिव हो जाते हैं।

6. हर आनेजानेवाला व्यक्ति आपके पेट को छूना या दबाना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझ लेता है।

7. सेक्स, वो क्या होता है?

8. सेक्स की तो बस चाहत ही करनी होगी और ये चाहत पूरी नहीं होनेवाली।

9. हमेशा बच्चों के बीच ही रहना ना तो आपके लिए ठीक है और ना आपके बच्चे के लिए। खासकर उन बच्चों के आसपास रहना खतरनाक है जिन्हें टीके नहीं लगाए गए।

10. आपके निप्पल काले, सूखे, खुजली और पपड़ी वाले बन जाते हैं।

11. बच्चे का लात मारना हमेशा सुखद अनुभव नहीं होता,कभी-कभी बड़ी ज़ोर की लात पड़ती है।

12. आपके जूतों का नंबर बढ़ जाएगा। क्योंकि आपके पैर मोटे हो जाएंगे।

13. आप दिनभर नींद में रहती हैं।

14. आपको आइस क्रीम से नफरत से हो जाएगी। पाव भाजी और चाइनीज़ फूड हो या आपका पसंदीदा पनीर का परांठा,  आपको उन्हें देखकर उल्टी होने लगती है।

15. आपकी स्किन मुंहांसो और एक्ने से भर जाती है।

16. दर्द का दायरा केवल लेबर रूम तक नहीं होता। प्रेगनेंसी के दौरान तो वह आपको पूरे शरीर में महसूस होता रहता है।

17. आपको कई अजीब से रिवाज़ों को मानना पड़ता है। जैसे पूरे दिन अपने बालों को बांधकर रखना।

18. बहती नाक, मसूड़ों से खून बहना और स्पॉटिंग (खून के धब्बे दिखना) ये सब होता रहता है और इन सबके बाद पीरियड्स की भला याद ही किसे आएगी ?

19. पीरियड्स में मूड स्विंग से 100 गुना ज़्यादा मूड स्विंग्स होते हैं प्रेगनेंसी के दौरान।

20. आपको पेट्रोल जैसी ख़तरनाक चीजों की गंध अच्छी लगने लगती है।

21. डरावने सपने आते हैं।

22. सुखी खांसी तो आपका साथ हमेशा निभाती है।

23. हिचकी जो एक बार शुरु हुई तो बंद ही नहीं होती। पढ़ें -हिचकी से हो जाएं परेशान तो आज़माएं इलायची!

24. आपकी सहेलियों से आपसे मिलना मुश्किल हो जाता है ।

25. आप घर में सबके बाद सोते हैं क्योंकि आपको बड़ी मुश्किल से नींद आती है।

चित्र स्रोत -Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source