... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 7, 2017 5:22 PM IST
Many overweight and obese women gain too much weight during pregnancy, further ratcheting up the already increased risk of serious complications for themselves and their babies such as childhood obesity or diabetes. © Shutterstock
गर्भावस्था में महिलाओं को अपना बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को कई शारीरिक बदलाव से गुजरना पड़ता है। जाहिर है गर्भावस्था में हार्मोनल असंतुलन के कारण भी महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस अवस्था में जरा सी भी लापरवाही आपके और बच्चे के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है। अक्सर देखा गया है कि गर्भावस्था में थोड़ी भी गड़बड़ी होने पर महिलाएं खासकर पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाएं परेशान हो जाती हैं। बेशक गर्भावस्था में आपको चौकस रहना जरूरी है लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनके बारे में सोचकर आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।
(1) ब्लीडिंग- कई महिलाओं को अनियोजित गर्भावस्था हो जाती है। ऐसी महिलाएं पीरियड्स की तारीख आने के दौरान ब्लीडिंग होने से घबरा जाती हैं। आपको बता दें कि अगर आप गर्भवती हैं और पीरियड्स की तारीख के दिनों अगर आपको बहुत ज्यादा ब्लीडिंग नहीं हुई है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसा बहुत से महिलाओं के साथ होता है।
(2) लीकिंग ब्रेस्ट- अधिकतर महिलाओं को इस बात की जानकारी तो है कि बच्चे के जन्म के बाद ही ब्रेस्ट से मिल्क आता है लेकिन पहली बार गर्भवती हुई कई महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि बच्चे के जन्म लेने से पहले भी महिलाओं के ब्रेस्ट से मिल्क डिस्चार्ज होने लगता है। जिस वजह से वो घबरा जाती हैं।
(3) डिस्चार्ज- गर्भावस्था में कई तरह का डिस्चार्ज होना आम बात है और कई बार हर तरह के कलर के डिस्चार्ज का कुछ मतलब होता है। आमतौर पर कई मामलों में महिलाओं को सफेद डिस्चार्ज होता है और योनि में खुजली होती है लेकिन पहली बार ऐसा होने पर आपको परेशान नहीं होना चाहिए।
(4) वजन नहीं बढ़ना- आमतौर पर गर्भावस्था में महिलाओं का वजन बढ़ता है लेकिन कई मामलों में वजन नहीं भी बढ़ता है। कई बार पहली तिमाही में मतली, बीमारी, पानी नहीं पीने और पर्याप्त डायट नहीं लेने से वजन घटने लगता है। लेकिन बाद में खानपान सही करने से आपका वजन बढ़ सकता है।
(5) बेबी बंप- कई महिलाओं को रोग, मतली, वजन घटने और शरीर से तरल पदार्थ निकल जाने से बेबी बंप नजर नहीं आता है। जाहिर तीसरी तिमाही में ऐसा होने से आपको चिंता हो सकती है। लेकिन आपको चिंता नहीं करनी चाहिए। बल्कि आपको अपने खानेपीने का पूरा ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि खाना पीना अच्छा रहेगा, तो बेबी का भी सही तरह विकास होगा।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.