... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
अगर आप किसी हाल ही में मां बनी महिला से मिलने जा रहे हैं, तो आपके लिए एक सुझाव है कि आप उसके लिए ज्यादा महंगा गिफ्ट लेने से बचें। दरअसल अभी उसे महंगे गिफ्ट्स की नहीं बल्कि ऐसे व्यक्ति की ज़रुरत होती है, जो उसे बेहतर महसूस करा सके। क्योंकि चौबीसों घंटे बेबी को संभालकर इस दौरान उसकी हालत बहुत ही खराब होती है। खैर, हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं, जिनके ज़रिये आप नई मां को खुश कर सकते हैं। पढ़ें: मां के दूध से बनता है बच्चा स्वस्थ और बुद्धिमान, जानिये कैसे
1) स्पा ट्रीटमेंट
आप नई मां को स्पा ट्रीटमेंट गिफ्ट दे सकते हैं। हालांकि कुछ महिलाओं खासकर, जो सी-सेक्शन से गुजरी हैं, उनके लिए फुल बॉडी मसाज असंभव है। इसलिए यह गिफ्ट देने से पहले जान लें कि उसकी आवाश्यकता क्या है। लेकिन पहले स्पा के लिए अपॉइंटमेंट ज़रूर ले लें। तारीख का ख्याल ज़रूर रखें क्योंकि नवजात के कारण शायद उसे बाहर जाने का सही समय मिल भी पाए या नहीं।
2) घर में पका खाना
आप उसकी पसंद का खाना बनाकर ले जा सकते हैं। यकीनन इसे शान्ति से खाने से उसे ख़ुशी होगी। वास्तव में बच्चा होने के बाद मां को प्रोपर खाना बनाने में काफी समस्या होती है। लेकिन अगर आप खुद खाना बनाकर ले जाएंगे, तो इससे बड़ा गिफ्ट उसके लिए कुछ नहीं हो सकता है।
3) बच्चा संभालें
कई बार महिला आराम चाहती है। अगर आप उसे गिफ्ट देना चाहते हैं तो, आप उसे अपना समय दें और कुछ समय के लिए उसके बच्चे को संभालें। इससे उसे थोड़ा आराम मिलेगा। लेकिन ऐसा तब ही करें, जब आपको खुद पर भरोसा हो कि आप बच्चा संभाल सकते हैं।
4) अच्छा श्रोता बनें
एक नई मां के पास कहने को बहुत कुछ होता है। वो अपने लेबर, बच्चे की पहली स्माइल, रातों की नींद उड़ जाना आदि के बारे में बताने को उत्सुक रहती है। इसलिए उसकी सुनिए। वास्तव में उसे इन बातों से ख़ुशी मिलती है।
5) किताबें
अगर आप उसके साहित्य की पसंद जानते हैं, तो आप उसे किताब गिफ्ट कर सकते हैं। यकीनन जब उसे समय मिलेगा, वो दो-तीन पेज तो पढ़ ही लेगी। किताब पढ़ने से उसका मन भी हल्का होगा।
6) ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कूपन
बच्चे के लिए शोपिंग करना भला किस मां को पसंद नहीं है। अगर आप उसके लिए कूपन लेकर जायेंगे तो, वो बेबी के लिए बहुत से चीजें खरीद सकती है। इस गिफ्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वो बिना कहीं गए अपनी पसंद से खरीदारी कर सकती है।
चित्र स्रोत - Shutterstock