क्या प्रेंगनेट महिला वेपोरब, परफ्यूम और इतर जैसी चीजें इस्तेमाल कर सकती है?

ये रहे Pregnancy के दौरान सबसे ज़्यादा पूछे जानेवाले सवालों के जवाब

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:10 PM IST

जब कोई लड़की प्रेगनेंट होती है तो छोटी-मोटी बातें भी आपको परेशान करती हैं और छोटे-छोटे सवाल भी काफी अहम और बड़े बन जाते हैं। क्या करना चाहिए और क्या नहीं? प्रेगनेंट महिलाएं अक्सर ये सवाल पूछती हैं जिनकी परेशानी को थोड़ा आसान बनाने के लिए सायन हॉस्पिटल, मुंबई के गाइनकलॉजिस्ट डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. वाय. एस. नंदनवार कुछ बड़े सवालों का जवाब दे रहे हैं।

1. क्या प्रेगनेंसी के दौरान दर्द से राहत के लिए किसी ऑइंटमेंट, स्प्रे या जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं?

बेहतर यही होगा कि प्रेगनेंसी के दौरान किसी ऑइंटमेंट, स्प्रे या जेल का इस्तेमाल न किया जाए। प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में तो इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए वहीं प्रेगनेंसी के दूसरे-तीसरे हिस्से में बहुत ज़रूरत होने पर आप उन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन जितना हो इनसे बचें। डॉ. नंदनवार के अनुसार अगर आपको प्रेगनेंसी में पीठदर्द महसूस हो तो कैल्शियम से भरपूर चीजें खाना शुरु करें।

2.क्या प्रेगनेंसी में पिम्पल क्रीम इस्तेमाल कर सकते हैं?

वैसे तो प्रेगनेंसी में पिम्पल क्रीम का इस्तेमाल सुरक्षित है लेकिन अक्सर प्रेगनेंसी के समय पिम्पल नहीं होते।

3. क्या प्रेगनेंसी में डैंड्रफ या झड़ते बालों का इलाज करना चाहिए?

जी नहीं, प्रेगनेंसी में रूसी या डैंड्रफ और झड़ते बालों के इलाज के तौर पर इस्तेमाल होने वाले प्रॉडक्ट न लगाएं। आमतौर हेयर फॉल के इलाज के लिए कॉर्टिको (cortico steroids) जैसे स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया जाता है जो प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में घातक साबित हो सकते हैं।

4. प्रेगनेंसी में डायरिया (diarrhea) से कैसे बचें?

डायरिया की मुख्य वजह है इंफेक्शन। प्रेगनेंसी के दौरान, आपको बहुत ज़्यादा खाने की इच्छा होती है और कई बार गर्भवती महिलाएं बहुत कुछ ऐसा खा लेती हैं जो अनहेल्दी और सेहत के लिहाज से ख़राब होता है। जैसे महंगे फलों का जूस सस्ती दरों पर बाज़ार में बेचा जाता है। इनमें कई प्रकार की नकली या घटिया चीजें डाली जाती हैं और इस सस्ते जूस जैसी चीजों को पीने से आप बीमार पड़ सकते हैं। डायरिया से बचने के लिए प्रेगनेंसी के दौरान सावधान रहें, हेल्दी खाना खाएं, साफ पानी पीएं और अपनी साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। प्रेगनेंसी में डायरिया की वजह से शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन हो सकता है, जो मां के साथ-साथ गर्भ में मौजूद बच्चे के लिए भी खतरनाक है।

5. क्या प्रेगनेंसी में कसरत और वॉक की शुरुआत करनी चाहिए?

जी नहीं, प्रेगनेंसी के दौरान चलने-फिरने या एक्सरसाइज जैसा कोई नया काम नहीं शुरु करना चाहिए। अगर आप पहले से ही जिम जाती रही हैं तो आप किसी एक्सपर्ट की निगरानी में प्रेगनेंसी के दौरान हल्की एक्सरसाइज कर सकती हैं।

6. वेपोरब, परफ्यूम और इतर जैसी चीजें क्या प्रेंगनेट महिला इस्तेमाल कर सकती है?

इन चीजों में केमिकल होते हैं इसलिए वेपोरब, परफ्यूम और इतर जैसी चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसी तरह रसोई में पक रही चीजों की महक से आपको लालच आ सकता है। लेकिन काफी देर तक इस गंध को महसूस करते रहने से आपको उबकाई भी आ सकती है।

Read this in English.

अनुवादक -Sadhna Tiwari

चित्र स्रोत- Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source