प्रेगनेंसी में कपड़ों का चुनाव करते हुए याद रखें ये 5 एक्सपर्ट टिप्स

प्रेगनेंसी के दौरान हमेशा एक साइज़ बड़े कपड़े खरीदने चाहिये।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

प्रेगनेंसी के दौरान क्या खायें और क्या न खायें इसका तो ध्यान रखना ही पड़ता है लेकिन इन सबके बाद हर एक महिला के लिये सबसे मुश्किल भरा काम होता है कि वे प्रेगनेंसी के दौरान क्या पहनें? हालाँकि शुरुवात के तीन महीनों के लिये किसी ख़ास ड्रेस की कोई ज़रूरत नहीं है, लेकिन जैसे ही आप दूसरे ट्राइमेस्टर में पहुंचती हैं वैसे ही आपके रोजाना पहने जाने वाले कपड़े छोटे होने लगते हैं। इसलिए ज़रूरी है उस दौरान आप अपने शरीर के हिसाब से पहनावे का चुनाव करें। दिल्ली स्थित अपोलो क्रैडल की सीनियर कंसलटेंट डॉ मीनाक्षी आहूजा यहाँ बता रहीं हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान आपको कैसे कपड़े पहनने चाहिये। पढ़ें : प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले कब छोड़ें गर्भनिरोधक लेना

  • प्रेगनेंसी के पूरे पीरियड में आपको ऐसे कपड़े पहनने चाहिये जिनसे हवा आसानी से आ जा सके, साथ ही आप के लिये वे आरामदायक भी हो। गर्मियों में सूती कपड़े ही पहनें। पॉलिएस्टर, सिल्क या रेयान से तैयार किये हुए कपड़ों को न पहनें, क्योंकि इनमें पसीना ज्यादा आने की वजह से आपको असुविधा हो सकती है।

  • अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान एक्सरसाइज करती हैं तो आपको ढीले ट्रैक सूट पहनने चाहिये। ये काफी आरामदायक होते हैं। आप बड़े साइज़ की लाइक्रा(lycra) और स्पैन्डेक्स(spandex) भी पहन सकती हैं।

  • कपड़े खरीदते समय इस बात का ध्यान ज़रूर रखें की वे बहुत ज्यादा टाइट न हो क्योंकि इस दौरान आपका वजन लगातार बढ़ता ही रहता है। कपड़े खरीदते समय अपनी साइज़ से थोड़े बड़े साइज़ के ही कपड़े लें।

  • आप इनके अलावा स्ट्रेची लेगिंग्स, बड़े साइज़ के टॉप्स और मैक्सी भी पहन सकती हैं। ये काफी आरामदायक होते हैं और इन्हें पहनना भी आसान होता है।

  • प्रेगनेंसी के दौरान मूत्र बार-बार आने के कारण आपको कपड़े पहनते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिये कि ऐसे कपड़े पहनें जिन्हें उतारना आसान हो। प्रेगनेंसी के दौरान कभी भी अपने मूत्र को रोकना नहीं चाहिये क्योंकि ऐसा करने से आपके ब्लैडर और गर्भाशय पर दवाब बढ़ जाता है।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source