... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 18, 2017 3:30 PM IST
प्रेगनेंसी के बाद दोबारा अपने पेट को शेप में लाने की चाहत भला किस महिला को नहीं होती है? लेकिन यह काम इतना आसान नहीं है। कई बार ऐसा होता है जब आप गर्भावस्था के बाद वजन कम करने के लिए काफी मेहनत करती हैं लेकिन फिर भी ऐसा लगता है जैसे आप अभी भी तीन महीने की गर्भवती हैं। क्या आप प्रेगनेंसी का मोटापा कम करने के उपाय जानते हैं? सच तो यह है कि आपको अपनी शेप वापस पाने के लिए इतनी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। वास्तव में बॉडी को हील होने और वजन उठाने के लिए थोड़ा समय देना चाहिए। आपको बता दें कि डायस्टासिस रेक्टि (diastasis recti) की वजह से आपके पेट का मोटापा बढ़ सकता है।मुंबई की गाइनोकोलोजिस्ट डॉक्टर आशा मनु आपको डायस्टासिस रेक्टि के बारे में विस्तार से बता रही हैं।
डायस्टासिस रेक्टि क्या है?
सरल शब्दों में डायस्टासिस का मतलब से अलग होना है और रेक्टि को पेट की मसल्स कहा जाता है। यानि इसका मतलब हुआ की पेट की मसल्स का अलग होना। प्रेगनेंसी के दौरान पेट की मसल्स पर काफी दबाव पड़ता है इसलिए कई बार मसल्स का आकार और लोच बिगड़ जाता है।लगभग दो तिहाई महिलाएं इससे पीड़ित होती हैं।
इन चीजों से बढ़ सकता है डायस्टासिस रेक्टि का जोखिम
कई मामलों में पेट की मसल्स स्वाभाविक रूप से आकार में वापस आ सकती हैं जबकि कई मामलों में आपको लंबे समय और उचित व्यायाम की जरूरत होती है।
डायस्टासिस रेक्टि की ऐसे करें पहचान
इस बात का रखें ख्याल
अगर आप डायस्टासिस रेक्टि से पीड़ित हैं, तो कुछ एक्सरसाइज़ से आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए घर पर इसकी पहचान करने के बाद इसके बारे में सही तरह जानने के लिए एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock