... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:10 PM IST
बॉलीवुड की बेबो मां बननेवाली हैं और अगर आपने उनकी हालिया तस्वीरें देखी होगीं तो आपने देखा ही होगा कि करीना के चेहरे पर कितना निखार आ गया है। वैसे भी करीना कपूर हमेशा से खूबसूरती, सेहत और सुंदर बालों के मामले में बहुत आगे हैं। हाल ही में करीना कपूर अपनी न्यूट्रीशनिस्ट रूजुता दिवेकर के साथ फेसबुक पर लाइव रहीं और प्रेगनेंसी के दौरान अपने डायट सीक्रेट्स शेयर किए और बताया कि वह प्रेगनेंट होने के बाद भी कैसे शेप में हैं। यहां हम उसी इंटरव्यू के कुछ अंश लिख रहे हैं।
दो लोगों के लिए खाना नहीं पड़ता
प्रेगनेंसी के दौरान डायट की जब भी बात उठती है तो लोग कहते हैं कि ऐसे समय में प्रेगनेंट महिला को दो लोगों के हिस्से का खाना खाना पड़ता है। लेकिन दो लोगों के पोषण का ख्याल रखने के लिए ज़्यादा आने का मतलब यह कतई नहीं कि आप 15-20 चपातियां खाती रहें। करीना कहती हैं आपको ओवरइटिंग नहीं करनी चाहिए। अगर आप बहुत अधिक खाना खाती हैं तो आपका वजन भी बेतहाशा बढ़ जाएगा। प्रेगनेंट होने से पहले आप जिस तरह का खाना खाती रही हैं, उसी तरह की लाइफस्टाईल फॉलो करने की कोशिश करें। करीना अब दिनभर में केवल एक परांठा ज़्यादा खाती हैं।
करीना का डायट प्लान
प्रेगनेंसी के दौरान करीना कपूर ख़ान जो डायट प्लान फॉलो कर रही हैं वह बहुत ही बेसिक और साधारण है। करीना स्थानीय और सीज़नल चीजें खा रही हैं। एक नज़र डालिए करीना के डायट पर -
-ब्रेकफास्ट में एक परांठा
-सुबह दोबारा भूख लगने पर नारियल पानी
- दोपहर के खाने में रोटी-सब्ज़ी
- शाम को एक कटोरी अंगूर
-रात के खाने यानि डिनर में खिचड़ी या कढ़ी
करीना अपने खाने मे थोड़ा घी भी मिलाती हैं। लेकिन वह पूरी कोशिश करती हैं कि शाम 7.30 बजे के बाद कुछ न खाएं।
प्रेगनेंसी क्रेविंग
आपको जानकर हैरानी होगी कि करीना को बार-बार करेला खाने की इच्छा होती रहती है। साथ ही वह सूजी का पेड़ा और बेसन के लड्डू जैसी ढेर सारी भारतीय मिठाइयां भी खा रही हैं। करीना की न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता कहती हैं कि घर के खाने और मिठाइयों का सबसे बड़ा फायदा यही है कि वेस्टर्न डेज़र्ट्स की तरह उनमें ढेर सारा ग्लाइसेमिक नहीं होता। उनमें ऐसे तत्व होते हैं जो रक्त का प्रवाह अच्छा रखते हैं और ये कैल्शियम-आयरन जैसे मिनरल्स को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचने में मदद करते हैं। रूजुता ने बताया कि करेला ब्लड शुगर को स्थिर रखता है और इसीलिए करीना को करेले के लिए क्रेविंग हो रही है। हालांकि रूजुता को लगता है कि प्रेगनेंसी के दौरान आपको जो पसंद हो वही खाना चाहिए।
बाहर का खाना
करीना बाहर खाने से परहेज नहीं करतीं और जब भी वह बाहर जाती हैं तो इटैलियन खाना खाती हैं। साथ ही वह बाहर ढ़ेर सारी सब्ज़ियां खाती हैं। जैसे अगर वह पास्ता खा रही हैं तो वह उसमें ढ़ेर सारी सब्ज़ियां डालने के लिए कहती हैं। साथ ही वह इस बात का भी पूरा ख़्याल रखती हैं कि वह बहुत ज़्यादा खाना न खाएं।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- instragram/kareenakapoor.