... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:10 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
गर्भावस्था में कई बार महिलाओं के पेट या प्यूबिक हिस्से पर एक वर्टिकल लाइन नजर आने लगती है। इसे लाइनिया निगरा (linea nigra) से भी जाना जाता है। ये गर्भावस्था की दूसरी तिमाही या 23वें हफ्ते में दिखनी शुरू हो सकती है। बॉम्बे हॉस्पिटल में गाइनोक्लोजिस्ट डॉक्टर पूनम अग्रवाल आपको बता रही है कि ऐसा किन कारणों से होता है। पढ़ें- जानिये गर्भावस्था में हर हाल में क्यों ज़रूरी है कैल्शियम सप्लीमेंट
डॉक्टर के अनुसार इस दौरान निप्पल का काला होना और पेट पर इस तरह की काली लाइन दिखना प्रेगनेंसी हार्मोन के कारण होता है। आपने नोटिस किया होगा कि काली लाइन होने से पहले सफेद लाइन दिखनी शुरू होती है, जिसे लाइनिया अल्बा (linea alba) के रूप में जाना जाता है। वास्तव में ये सफेद लाइन हमेशा से ही होती है, जिसे नॉन-प्रेगनेंट फ्लैट बेली पर देखना मुश्किल होता है। ये सफेद लाइन गर्भावस्था के दौरान वर्णक मेलेनिन (pigment melanin) का उत्पादन बढ़ने के कारण काली होती चली जाती है। प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन सेल्स के कारण मेलेनिन का उत्पादन बढ़ता है। अगर आपका रंग काला है, तो ये काली लाइन अधिक स्पष्ट नजर आती है।
इस संबंध में आपको क्या करना चाहिए
आपको बता दें कि काली लाइन से शारीरिक तौर पर कोई परिवर्तन नहीं होता है। डिलीवरी के बाद ये लाइन धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। हालांकि आपको इन सुझावों पर अमल करना चाहिए।
चित्र स्रोत - Shutterstock