... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:10 PM IST
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
प्रेगनेंसी के दौरान बहुत अधिक वजन बढ़ना और घटना दोनों ही ध्यान देने लायक बातें हैं। दोनों के ही अपने नुकसान और फायदे हैं। हालांकि गर्भावस्था में वजन बढ़ना आम बात है और साथ ही प्रेगनेंसी के पहले 3 महीनों मैं वजन घटना भी आम है। पहले ट्राइमेस्टर में कई महिलाओं का वजन कम हो जाता है। आमतौर पर पहले से तीसरे महिने तक एक या दो किलो वजन कम होता है। विभिन्न हार्मोनल बदलावों के कारण ऐसा होता है। क्लाउड नाईन हॉस्पिटल, मुंबई में स्त्रीरोग विशेषज्ञ और प्रसव चिकित्सक (Gynaecologist and Obstetrician) डॉ मेघना सर्वैया के मुताबिक, मॉर्निंग सिकनेस, उबकाई और उल्टी की वजह से महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान कम खाना खाती हैं और ऐसे में उन्हें पोषक तत्व भी कम मिल पाती हैं और इसी वजह से शुरू हो जाती है वज़न के घटने की प्रक्रिया।
हालांकि वजन घटने का यह सिलसिला पहले ट्राइमेस्टर या उसके कुछ समय बाद बंद हो जाता है। दूसरे और तीसरे ट्राइमेस्टर में बेतहाशा वजन बढ़ सकता है क्योंकि इसी दौरान बच्चे का भी विकास तेज़ गति से होता है। डॉ. मेघना कहती हैं कि, आमतौर पर दूसरे या तीसरे ट्राइमेस्टर के दौरान महिलाओं का चार से पांच किलो वजन बढ़ सकता है। बाकी आपका वजन कितना बढ़ रहा है यह आपके कैलरी इनटेक, मेटाबॉलिज्म और खाने-पीने की आदतों पर भी निर्भर करता है।
दूसरे या तीसरे ट्राइमेस्टर में वजन कम होना क्या नुकसानदायक है?
डॉ सर्वैया कहती हैं कि, कई बार ऐसा हो सकता है कि मां यानि प्रेगनेंट महिला का वजन एक या दो किलो तक कम हो जाता है। लेकिन वजन कम होने के कारणों का पता लगाना भी आवश्यक है। कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान डायरिया की शिकायत होती है या फिर भूख न लगने की वजह से वह कम खाना खाती हैं और उनका वजन घटने लगता है। लेकिन इसके बाद वाले महीनों में अगर वजन घटने लगे तो इसे गंभीरता से लें। अगर मां ठीक से खाना नहीं खाती, तो उसे जबरन खाना खिलाना चाहिए। इसके साथ ही डायट में प्रोटीन इनटेक बढ़ाने से भी वजन बढ़ सकता है और साथ ही इससे मां और बच्चे दोनों को जरूरी पोषण मिलता रहेगा।
वजन घटने को कब देखा जाए चिंता के तौर पर?
डॉ सर्वैया कहती है, औसतन प्रेगनेंसी के दौरान 10 किलो तक वजन बढ़ना नॉर्मल और हेल्दी माना जाता है। इसलिए अगर प्रेगनेंसी के दौरान एक-दो किलो वजन कम होता है तो आप चिंता न करें। हालांकि अगर हर महीने आपका एक किलो वजन घट रहा है तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें और इसके कारणों का पता लगाएं क्योंकि यह आपके साथ आपके बच्चे के लिए भी खतरनाक है। प्रेगनेंसी के दौरान अत्यधिक वेट लॉस से भ्रूण के कम विकास के कारण, आपके बच्चे का आकार छोटा हो जाएगा। याद रखिए प्रेगनेंसी वेट लॉस या वेट गेन के बारे में सोचने की बजाय आपके बच्चे की सेहत की चिंता करने का समय है।
चित्र स्रोत: Shutterstock