... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
प्रेगनेंसी के दौरान खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि इस दौरान आपके गर्भस्थ शिशु का विकास और आपकी सेहत, दोनों पर खानपान का गहरा असर पड़ता है। इस समय महिलाओं को खाने-पीने से जुड़ी कई हिदायतें दी जाती हैं, जिनमें से एक ये भी है कि प्रेगनेंसी में चाइनीज़ फूड न खाएं। दरअसल चाईनीज़ खाने में एमएसजी और हाई सोडियम होता है जो गर्भावस्था में नुकसान पहुंचा सकता है।
चाइनीज फूड में एमएसजी या मोनोसोडियम ग्लूटामेट का काफी इस्तेमाल किया जाता है। ये गर्भस्थ शिशु के लिए नुकसानदायक है। चूहों पर किए गए एक शोध में ये देखा गया कि प्रेगनेंसी में एमएसजी लेने से भ्रूण को नुकसान पहुंचता है और जन्म के बाद वज़न नहीं बढ़ पाता। कुछ एक्सपर्ट का ये मानना भी है कि एमएसजी प्लेसेंटा पार करके भ्रूण के नर्वस सिस्टम के विकास को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
इसके अलावा, चाइनीज़ रेसिपी में बहुत ज्यादा सोडियम होता है। लगातार ज्यादा सोडियम लेने से आपको पेट में ऐंठन, मतली जैसी समस्याएं हो सकती है। अगर प्री-एक्लेंप्सिया है तो वो बिगड़ सकता है। अगर आप चाइनीज़ नहीं भी खाती, तो भी आपको अन्य स्रोतों से मिलने वाले सोडियम पर नजर रखनी चाहिए।
अगर आप शेफ से कहकर अपने चाइनीज़ फूड में एमएसजी न डलवाएं तो कभी-कभी इसे खाने से आपको या बेबी को नुकसान नहीं पहुंचेगा। लेकिन हमारी एक्सपर्ट सोनाली शिवलानी सलाह देती है, ‘भारतीय रेस्टोरेंटो में जिस तरीके से चाइनीज़ फूड बनाया जाता है वो न सिर्फ प्रेगनेंट महिलाओं के लिए बल्कि हर किसी के लिए नुकसानदायक होता है। इसके अलावा, ज्यादातर चाइनीज़ डिश मैदे से बनती है और फ्राइड होती है, जिस कारण उसमें ढेर सारी कैलोरी होती है। और हां, नुकसानदायक ज्यादा सोडियम तो होता ही है।’
चित्र स्रोत - Shuttestock
संदर्भ: 1. von Diemen V, Trindade MR. Effect of the oral administration of monosodium glutamate during pregnancy and breast-feeding in the offspring of pregnant Wistar rats. Acta Cir Bras. 2010 Feb;25(1):37-42. PubMed PMID: 20126886.