... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:08 PM IST
ग्रीन टी – ग्रीन टीमध्ये अँटि ऑक्सिडंट्स मुबलक प्रमाणात असते. त्यामुळे उती (Tissue) खराब करणारे आणि दाह निर्माण करणारे फ्री रिडॅकल्स नाहीसे होतात व आजार वाढत नाही.
Read this in English.
आजकल तो ग्रीन टी पीना एक फैशन जैसा बन गया है। वैसे तो ग्रीन टी के आम चाय के तुलना में बहुत फायदे हैं , जैसे- वज़न घटाने में, हृदय को स्वस्थ रखने में, बाल और त्वचा को हेल्दी बनाने में आदि। लेकिन गर्भावस्था के समय ग्रीन टी पीना सही होता है कि नहीं इसको लेकर बहुत कन्फयूशन है। वैसे तो प्रेंगनेन्सी के दौरान ग्रीन टी पीना चाहिए कि नहीं, इसको लेकर कोई विशेष रिसर्च प्रकाशित नहीं हुआ है लेकिन यह बात तो सच है कि ग्रीन टी में कैफीन की मात्रा होती है। यह तो जानी हुई बात है कि अत्यधिक मात्रा में कैफ़ीन लेने से माँ और भ्रूण (fetal) दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। पढ़े- सिर्फ एक कप मसाला चाय करेगी आपको तंदुरुस्त
आइए जानते हैं कि कितना ज़्यादा सेवन हानिकारक हो सकता है?
प्रेंगनेंसी के दौरान 200 मिलीग्राम प्रति दिन ग्रीन टी की मात्रा संतुलित मात्रा होती है। मतलब यह है कि दिन में दो कप कॉफी, चाय या आपकी मनपसंद ग्रीन टी लेना सेफ होता है।
ग्रीन टी पीना क्यों है हानिकारक?
• शरीर के फॉलिक एसिड को सोखने की प्रक्रिया को रोकने में बाधा उत्पन्न करता है- गर्भावस्था के दौरान फॉलिक एसिड का सेवन शिशु के सुरक्षा के लिए ज़रूरी होता है। क्योंकि इसके कमी से शिशु के मस्तिष्क और मेरुदण्ड (spinal cord) का सही तरह से विकास नहीं हो पाता है।
• आयरन के अवशोषण में असुविधा होती है- सिर्फ ग्रीन टी ही नहीं, कोई भी हर्बल टी का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से रक्त कोशिकायें आयरन का अवशोषण सही तरह से कर नहीं पाती हैं। जिसके कारण हिमोग्लोबीन का उत्पादन नहीं हो पाता है और गर्भवती माँ में एनिमिया होने की संभावना बढ़ जाती है।
• ये शरीर में चयापचय (metabolism) के दर को बढ़ा देता है- आहार विशेषज्ञ दीपशिखा अग्रवाल के अनुसार प्रेगनेंसी के समय वैसे ही शरीर का चयापचय दर बढ़ा हुआ होता है, उसमें ग्रीन टी पीने से और भी बढ़ जाता है जो माँ के भीतर मनोवैज्ञानिक बदलाव के लिए अच्छा नहीं होता है और दूसरे समस्या भी उत्पन्न भी हो सकते हैं।
टिप- अगर आप ग्रीन टी पीना ही चाहती हैं तो दिन में दो कप से ज़्यादा न पियें।
मूल स्रोत: 3 reasons green tea is bad for you during pregnancy
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।