... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
अक्सर प्रेगनेंट महिलाओं को ये सलाह दी जाती है कि इस दौरान उन्हें कॉफी नहीं पीनी चाहिए। कुछ महिलाएं ये सलाह मान लेती हैं, और कुछ जो कॉफी लवर होती हैं, उनके लिए ये सलाह मानना ज़रा मुश्किल होता है। अगर आपके लिए भी फैसला करना मुश्किल हो रहा है तो हमने आपके लिए इसे थोड़ा आसान कर दिया है। हमने अपनी एक्सपर्ट सोनाली शिवलानी, जो कि अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्रेगनेंसी, लेक्टेशन और चाइल्ड न्यूट्रीशन काउंसलर है, से इस बारे में बात की। उनके अनुसार, ‘अगर कोई प्रेगनेंट महिला कॉफी पीना चाहे तो उसे बिना कैफीन वाली कॉफी पीनी चाहिए। वो भी दिन में एक कप से ज्यादा नहीं।’ यहां याद रखने वाली बात ये है कि नुकसान कॉफी नहीं, कॉफी में मौजूद कैफीन से है।
ज्यादातर लेक्टेशन एक्सपर्ट और डॉक्टर सलाह देते हैं कि एक दिन में 200 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन नहीं लेना चाहिए, दो कप कॉफी में इतना होता है। प्रेगनेंसी के दौरान कॉफी पीने से जुड़े अध्ययनों में काफी अलग-अलग परिणाम सामने आए हैं। कुछ अध्ययन कहते हैं कि कॉफी पीने से भ्रूण पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता, जबकि दूसरे अध्ययन बताते हैं कि फर्क पड़ता है। साल 2013 में बीएमसी मेडिसन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में ये बात सामने आई कि प्रेगनेंसी के दौरान लगातार कैफीन के सेवन से जन्म के समय शिशु का वज़न कम हो सकता है। हालांकि इसमें प्रीटर्म लेबर या मिसकैरेज की बात नहीं कही गई है, जो अक्सर लोग सोच लेते हैं।
इसलिए अगर आप प्रेगनेंट है और कॉफी बहुत पीते हैं तो इसे सीमित करें। बिना कैफीन वाली कॉफी लें, जो टेस्ट में लगभग वैसी ही होती है।
चित्र स्रोत - Shuttestock
संदर्भ : 1: Sengpiel V, Elind E, Bacelis J, Nilsson S, Grove J, Myhre R, Haugen M, Meltzer HM, Alexander J, Jacobsson B, Brantsaeter AL. Maternal caffeine intake during pregnancy is associated with birth weight but not with gestational length:results from a large prospective observational cohort study. BMC Med. 2013 Feb 19;11:42. doi: 10.1186/1741-7015-11-42. PubMed PMID: 23421532; PubMed Central PMCID: PMC3606471.