क्या आप बर्थ कंट्रोल पिल्स लेना छोड़ना चाहती हैं?

ये गाइड बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने पर होने वाले कष्ट से दिलाये राहत!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 28, 2017 6:04 PM IST

जब आप बर्थ कंट्रोल पिल्स छोड़ने की बात सोचती हैं तो तब इसका मतलब है कि आपको पीरियड कम होना या स्किन क्लियर होने जैसे फायदों से भी दूर होना पड़ेगा। अगर आपने पिल्स को छोड़ने की बात सोच ही ली है तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है जिससे आपका कष्ट कुछ हद तक कम होगा। गायनाकॉलोजिस्ट डॉ. अरूंधति धर ने बर्थ कंट्रोल पिल्स को छोड़ने के लिए गाइड लाइन दिया है जिसके मदद से आपकी ये यात्रा आसान हो जायेगी-

स्टेप-1-डॉक्टर से ले सलाह

अगर आप इसके साइड इफेक्ट के बारे में ज्यादा सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले डॉक्टर से बात करने की ज़रूरत है। अगर आपका पीरियड पिल्स लेते समय नियमित रूप से होता रहा है तो हो सकता है कि आपको ज्यादा प्रॉबल्म न हो। लेकिन पीरियड अगर बहुत ज्यादा अनियमित रूप से हो रहा है तो आपको बिना देर किये डॉक्टर के पास जाने की ज़रूरत है ताकि फिर से वह पुराने रूटीन में आ जाये।

स्टेप-2- पहले से करें तैयारी

अगर आप पिल्स का सेवन प्रेगनेंसी को रोकने के लिए कर रही हैं तो आपको पहले से किसी एप्लिकेशन या कैलेंडर में अपने पिरियड के चक्र को ट्रैक करने की ज़रूरत है। और अगर आप पिल्स का सेवन स्किन केयर के लिए कर रहे हैं तो आपको सही तरह से स्किनकेयर रेज़िम को फॉलो करने की ज़रूरत है।

स्टेप-3- पिल्स को लेना करें बंद

अगर आप पिल्स लेना शुरू कर ही दिये हैं तो आपको पूरे पैक को खत्म करने के बाद ही सेवन करना बंद करना चाहिए बीच में से नहीं। इससे मासिक चक्र बिगड़ सकता है या ब्लड फ्लो हद से ज्यादा हो सकता है।

स्टेप-4-छोड़ने के बाद

जब आप पिल्स को बंद करेंगी तब हो सकता है आपको मूड स्वीग, अनियमित पीरियड, पीरियड के दौरान दर्द और पिंपल्स होता है। लेकिन इस बात को लेकर चिंता न करें ये लक्षण धीरे-धीरे एक-दो महीने में कम हो जायेंगे। लेकिन अगर पिल्स लेने के दौरान आपको मतली, ब्रेस्ट में सूजन या सिरदर्द होता है तो आपको पिल्स लेना बंद करते ही इन प्रॉबल्स से आपको राहत मिल जायेगी।

स्टेप-5 चिकित्सक से ले सलाह

एक बार पिल्स लेना बंद करने के बाद तीन महीनों तक इंतजार करें अगर तब भी पीरियड का चक्र अनियमित है या बार-बार पीरियड हो रहा है तो डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.