... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
जब महिलाएं गर्भवती होती हैं तो उन्हें ज़्यादातर वक्त थकान महसूस होती रहती है। ऐसे में ये अच्छा है कि आप अपने शरीर की इस ज़रूरत को समझें, और अपने शरीर को आराम पहुंचाने के लिए रात की अच्छी नींद लें। जहां कुछ महिलाएं नर्म तकिये पर सिर रखते ही गहरी नींद में सो जाती हैं वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिनके लिए आठ घंटे तक सोना बहुत मुश्किल होता है।कुछ भी हो, आप गर्भावस्था में नींद के महत्व को अनदेखा नहीं कर सकते। (आख़िर क्यों जरूरी है पूरी नींद लेना)
गर्भावस्था में कितनी नींद लेना है सही
जिस तरीके से गर्भावस्था के दौरान आपकी कैलोरी की आवश्यकता सामान्य से दोगुनी नहीं होती उसी तरीके से आपको दोगुना नींद की ज़रूरत भी नहीं होती। इसका उलट, अगर आप एक बार में 16 घंटे के लिए सो जाएंगी तो ये चिंता की बात होगी। इसके बजाय आपको इतना करना चाहिए कि अपने शरीर को इतनी नींद देनी चाहिए जिससे वो स्वस्थ और मज़बूत रहे। कोशिश करें कि आप एक दिन में 10 घंटे की नींद लें। अच्छी नींद के लिए आप इन बातों को ध्यान में रखें:
सावधानी
मुंबई के कोहिनूर हॉस्पिटल की कंसल्टेंट गायनाकॉलोजिस्ट डॉक्टर वीना कहती हैं, ‘गर्भावस्था में नींद के महत्व को समझना अच्छी बात है लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नींद जरूरत से ज्यादा न हो। इस अवस्था में हृदय संबंधीकार्य बढ़ जाते हैं और इससे थकान अधिक होती है। जैसे-जैसे आप इस अवस्था में आगे बढ़ेंगी, ये समस्या भी बढ़ेगी। अच्छी नींद लेने से आपके शरीर को जरूरी आराम मिल जाएगा।’
चित्र स्रोत – Shutterstock