... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
गर्भावस्था में महिलाओं के लिए फोलिक एसिड, आयरन और अन्य पोषक तत्वों की तरह कैल्शियम भी बहुत ज़रूरी होता है। कैल्शियम हड्डियों के विकास और मजबूती बनाने के लिए आवश्यक है। हालांकि ज्यादातर लोग इस तथ्य से अनजान हैं। दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में गाइनोकोलोजिस्ट और सीनियर कंसल्टेंट आब्स्टिट्रिशन डॉक्टर उमा वैद्यनाथन आपको बता रही हैं कि गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम क्यों ज़रूरी है। पढ़ें- गर्भावस्था में इन 8 सब्जियों को खाने से मां और शिशु रहेंगे स्वस्थ
शिशु की हड्डी के विकास में सहायक
इसमें कोई शक नहीं है कि कैल्शियम शिशु के उचित विकास के लिए आवश्यक होता है। इसलिए गर्भवती को अपनी डायट में कैल्शियम की मात्रा बढ़ानी चाहिए। इसके लिए केवल खुराक पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए बल्कि कैल्शियम सप्लीमेंट्स भी लेना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं में हड्डियों को कमजोर होने से बचाता है
शिशु के विकास के लिए कैल्शियम की वृद्धि की जरूरत के चलते गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की कमी हो सकती है। तीसरी तिमाही में हड्डी अवशोषण की दर में वृद्धि और हड्डी खनिज घनत्व में कमी हो जाती है।
दूध उत्पादन में सहायक
दरअसल इस बात से अधिकतर लोग अंजान हैं की ब्रेस्ट के दूध बनने में कैल्शियम का बड़ा योगदान है। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिला में 300 से 400 कैल्शियम की कमी हो जाती है। इसलिए इस स्तर को बनाए रखने के लिए उसे अधिक कैल्शियम की ज़रूरत होती है। वर्ना शरीर दूध के लिए महिला की हड्डियों से कैल्शियम अवशोषित करने लगता है।
कैल्शियम की खुराक लेते समय इन बातों का रखें ख्याल
चित्र स्रोत - Shutterstock