hamburger icon
A
Read in English

डिलीवरी में लगे चीरे के बाद योनि का घाव ठीक करने के 9 आसान तरीके

योनि में घाव होने पर उठते-बैठते समय अधिक सावधानी बरतें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

डिलीवरी के दौरान महिला को दर्दनाक स्थिति से गुजरना पड़ता है। ये अवस्था उस समय ज्यादा कठिन हो जाती है, जब स्मूथ डिलीवरी के लिए योनि में चीरा लगाया जाता है। वास्तव में चीरा अधिक पीड़ादायक होता है और इससे निपटना भी मुश्किल होता है। खैर, हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं, जिनसे आपको डिलीवरी के बाद चीरे के घाव को सही करने में मदद मिल सकती है। पढ़ें- डिलीवरी के बाद नई मां को ज़रूर खानी चाहिए ये 6 चीज़ें

1) योनि वाले हिस्से को साफ और सूखा रखें

योनि वाले हिस्से को सेल्फ लुब्रिकेटिंग माना जाता है। इसलिए इस हिस्से में बैक्टीरिया अधिक फैलता है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा होता है। इसलिए कॉटन या वाइप से इस हिस्से को साफ करते रहें। इसके अलावा पानी से धोएं और सूखे टॉवल से साफ करें।

2) हवा लगने दें

चीरे के घाव में ताजा हवा लगने दें। लेकिन ऐसा दिनभर करना संभव नहीं है इसलिए रात में इनरवियर के बिना सोने की कोशिश करें। इससे घाव को जल्दी सही होने में मदद मिलेगी।

3) समय पर दवा लें

अगर आप इस समस्या से पीड़ित हैं, तो आप चिकित्सक द्वारा बताई दवाओं को सही समय पर लें। हालांकि डिलीवरी के बाद अधिक दवाओं के सेवन से बचें।

4) ज्यादा हिले-डुले नहीं

उठते-बैठते समय सावधानी बरतें। इस हिस्से पर दबाव बनने से दर्द तेज़ हो सकता है। बैठते समय पहले घुटने झुकाने की कोशिश करें और उठते समय भी पहले हाथों के सहारे बैलेंस बनाने की कोशिश करें। अगर संभव हो तो लंबे समय तक बैठने से पहले तकिया ज़रूर ले लें।

5) सेनेटरी पैड का उपयोग करें

योनि से खून बहना बंद होने के या घाव ठीक होने के बाद भी सेनेटरी पैड का उपयोग करें। अगर घाव से खून बहना शुरू हो जाता है, तो इससे आपको खून अवशोषित करने में मदद मिलेगी।

6) नाखून छोटे रखें

वास्तव में इस समस्या से निपटने के लिए आपको कई तरह की क्रीम लगाने के लिए दी जाती है, जिसे आपको अपने हाथों से प्रभावित हिस्से पर लगानी होती है। ऐसे में अगर आपके नाखून बड़े हैं तो, इस हिस्से में रगड़ लग सकती है। पढ़ें- क्या डिलीवरी के बाद सोंठ के लड्डू खाने चाहिए?

7) आइस पैक का उपयोग करें

कोल्ड पैक सर्जिकल घाव से निपटने का अच्छा तरीका है। इसे सैनिटरी पैड पर रखकर प्रभावित हिस्से पर रखें। इससे आपको घाव जल्दी सही करने में मदद मिलेगी।

8) पेशाब के दौरान गर्म पानी रखें

पेशाब के दौरान चीरे वाले घाव में बहुत दर्द होता है। दर्द कम करने के लिए पेशाब करते समय योनि पर गर्म पानी डालते रहें।

9) कब्ज़ से बचें

मल त्याग के दौरान दबाव पड़ने से घाव में अधिक दर्द हो सकता है। इसलिए कब्ज़ से बचने के लिए फाइबर से भरपूर चीजें खाएं।

चित्र स्रोत - Shutterstock