... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:10 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
अगर कोई महिला किसी चीज़ से सबसे ज्यादा डरती है, तो वो है गर्भधारण करने के बाद गर्भपात हो जाना। गर्भधारण के बाद अक्सर किसी-किसी महिला का अचानक ही गर्भपात (मिस्कैरिज) हो जाता है। मुंबई स्थित कोहिनूर अस्पताल में कंसल्टेंट गाइनोकोलोजिस्ट डॉक्टर गणपत सावंत के अनुसार, ये समस्या आमतौर पर गर्भावस्था के पहले तीसरे महीनों के भीतर हो सकती है। कई महिलाएं तो खुद को ही इसके लिए दोषी समझती हैं। इन दिनों गर्भपात बेहद आम हो गया है, इसलिए महिलाओं को गर्भपात के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। गर्भपात इन कारणों से हो सकता है। पढ़ें- गर्भवती महिलायें ध्यान दें! इन कारणों से भी हो सकता है गर्भपात
1) गुणसूत्र असामान्यताएं (Chromosomal abnormalities)- ज्यादातर मामलों में गर्भपात की समस्या माता-पिता दोनों में से किसी एक के कुछ गुणसूत्र असामान्यताओं के कारण हो सकती है। वास्तव में जीन में कुछ बदलाव के कारण ये समस्या हो सकती है।
2) रोग प्रतिरक्षण समस्याएं (Immunological problems)- कई बार मां का इम्यून सिस्टम फॉरन बॉडी के रूप में पिता की कोशिकाओं की जांच करता है और उन पर हमला करता है, इस तरह के मामलों में गर्भावस्था किसी भी तरह से आगे बढ़े बिना ही गर्भ में समाप्त हो जाता है। यह और भी अधिक महत्वपूर्ण तब है, जब माँ और पिता के आरएच कारक अलग होते हैं।
3) गर्भाशय (uterus) में असामान्यताएं- फाइब्रॉएड, गर्भाशय वेध (uterine perforation), इन्फेक्शन, अलग गर्भाशय जैसी संरचनात्मक समस्या या मुड़ा हुआ गर्भाशय (folded uterus) गर्भावस्था को कठिन बना सकते हैं। इससे अंदर की जगह बढ़ जाती है और ये गर्भपात का कारण बन जाता है। इसके अलावा इन्फेक्शन और गर्भाशय की कमजोर दीवारें भी इसके कारण हैं।
4) हार्मोन संबंधी समस्याएं- ऐसा कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहना बहुत जरूरी होता है। लेकिन डायबिटीज, थायराइड और अन्य स्वास्थ्य जटिलताएं भी गर्भावस्था के शुरुआती दिनों के दौरान गर्भपात कारण बन सकती हैं।
5) हेमाटोलोजीकल (Hematological) कारण- कई बार क्त संबंधी विकार थ्रोम्बोसिस (thrombosis) भी शुरुआती दिनों में गर्भपात का एक कारण हो सकता है। इसके अलावा खून के थक्के की दवाएं भी इसका कारण बन सकती हैं।
डॉक्टर सावंत के अनुसार, ऊपर बताए गए ये कारण इस समस्या के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन कुछ मामलों में सही कारण का पता लगाना आसान नहीं होता है। अगर किसी महिला को गर्भावस्था के शुरुआती दिनों के दौरान एक या दो से अधिक बार गर्भपात हुआ है, तो उसे सही कारणों का पता लगाने के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से मिलना चाहिए।
चित्र स्रोत - Shutterstock