... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:10 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
कई महिलायें प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान अपने खानपान पर विशेष ध्यान देती हैं लेकिन इस दौरान हमेशा फल और हरी सब्जियां खाने से वे उब जाती हैं। कई महिलाओं ने ऐसा कहा है कि वे गर्भावस्था के दौरान फ़ास्ट फ़ूड या और भी कई तरह की चटपटी चीजें खाना चाहती हैं जैसे कि पिज़्ज़ा, बर्गर चाट इत्यादि। जानी मानी न्यूट्रीशिनिस्ट दीपशिखा अग्रवाल यहाँ ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रही हैं जिन्हें आप रेस्टोरेंट में जाकर खा सकती हैं।
रेस्टोरेंट में जाने से पहले इन बातों का रखे ध्यान :
साफ़ सुथरे रेस्टोरेंट में जायें: जब भी आप किसी रेस्टोरेंट में खाने जाएँ तो ऐसी जगह चुनें जिसमें साफ़ सफाई का पूरा ध्यान रखा गया हो। कई बार रेस्टोरेंट का किचन इतने गंदे होते हैं कि आपको अपच या डायरिया जैसी बीमारी भी हो सकती है।
मेन्यू का ख़ास ध्यान दें :
स्टार्टर के लिए : कुछ भी आर्डर करने से पहले पूरे मेन्यू को ठीक से पढ़ें। दीपशिखा अग्रवाल बताती हैं कि स्टार्टर के लिए ग्रीन सलाद के बजाय पनीर टिक्का, पालक मेथी टिक्का जैसी चीजें लें। अगर आप मांसाहारी हैं तो ग्रिल्ड चिकन ले सकती हैं। वे बताती हैं कि रेस्टोरेंट में जाकर फिश वाली डिशेज से परहेज करें। पढ़ें: हेल्दी प्रेगनेंसी रेसिपी – पालक शोरबा
मेन कोर्स : मेन कोर्स का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखें कि अधिक से अधिक मात्रा में प्रोटीन और फाइबर वाली चीजें लें। इसके अलावा इस बात का भी ख़ास ख्याल रखें कि ज्यादा कैलोरी का सेवन न करें। अगर आप नॉन वेज खाती हैं तो ग्रिल्ड चिकन , बेक्ड चिकन या भाप में पकाया हुआ चिकन बेहतरीन चुनाव है वहीँ अगर आप शाकाहारी हैं तो पनीर, टोफू या बीन्स लें।
ड्रिंक : पीने के लिए ताजे फलों के जूस, नारियल पानी या छाछ को शामिल करें।
क्विक बाईट : पिज़्ज़ा या बर्गर लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि वे साबुत अनाज वाली ब्रेड से तैयार किये गये हो। इसके अलावा इनमे ज्यादा चीज का इस्तेमाल भी न करें क्योंकि इससे आप ज्यादा कैलोरी का सेवन कर लेंगी।
सही मात्रा में खायें : खाते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप कौन सी चीज कितनी मात्रा में खा रही हैं। आर्डर करते समय मीडियम साइज प्लेट का आर्डर दें और अपनी कैलोरी का ख़ास ध्यान रखें।
कच्चे या कम पकी हुई चीजें ना चुनें : प्रेगनेंसी के दौरान ऐसी चीजें बिल्कुल भी न खाएं जो कच्ची हो या उबली हुई हों जैसे कि सुशी, कच्चे घोंघे इत्यादि। इनमें उपस्थित बैक्टीरिया से आपको संक्रमण भी हो सकता है।
मीठी चीजें : जब तक खाने के साथ मीठा न हो तब तक उसे पूरा नहीं माना जाता है। प्रेगनेंसी के समय चॉकलेट से बनी चीजों के बजाय मैंगो पुडिंग या रसमलाई जैसी मीठी चीजों का सेवन करें।
चित्र स्रोत: Shutterstock