... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:08 PM IST
Read this in English
अगर आपके कई बार प्लान करने के बाद भी आप प्रेगनेंट नही हो पा रही हैं तो अब आपको व्यायाम करना शुरू कर देना चाहिये।यह सबको पता है कि एक्सरसाइज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी होता है। आईवीएफ स्पेशलिस्ट फ्रॉम मदर लैप आईवीएफ सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ शोभा गुप्ता बताती हैं कि, कई अध्ययनों से यह सिद्ध हुआ है कि अगर आप गर्भवती होना चाहती हैं तो आपको शारीरिक रूप से फिट होना बहुत ज़रूरी है,यह आपके स्टैमिना को बढ़ाने के साथ साथ आपके ऊर्जा स्तर को भी बनाये रखता है। गर्भवती होने के लिये एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद साबित होता है। अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपको गर्भवती होने के लिए सही डायट के साथ कुछ ख़ास तरह के व्यायाम करने चाहिए।
हालांकि किसी भी तरह का व्यायाम शुरू करने से पहले आप एक बार डॉक्टर की राय ज़रूर लें। यहाँ डॉ गुप्ता द्वारा बताई गयी 5 तरह की एक्सरसाइज बताई जा रही है।
तेज चलना : तेज गति से चलना एक अच्छी कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज है जब आप तेज गति से चलते हैं तो यह आपके पैर,बैक और पेट को सही आकार देने में मदद करता है। अगर हम शरीर के निचले हिस्से की बात करें तो अधिकतर महिलाओं को उस हिस्से में कई परेशानियां होती हैं लेकिन तेज चलने से वहां का फैट कम होने लगता है और आपके गर्भ धारण करने की संभावना बढ़ जाती है।
नाचना : डांस करना फिट रहने का सबसे आसान तरीका है। इससे पूरे बॉडी का वर्कआउट हो जाता है और यह आपकी स्टैमिना को बढ़ाता है। याद रहे कि शारीरिक थकान, गर्भवती न हो पाने के प्रमुख कारणों में से एक है।
तैरना : यह प्रेगनेंसी के पहले और बाद दोनों समय के लिए सबसे ज़रूरी एक्सरसाइज है। तैरने से आप आसानी से तनाव मुक्त हो जाती है। अगर आपका इन्फर्टिलिटी से सम्बंधित इलाज भी चल रहा है तब भी आप तैरना न छोड़ें क्योंकि यह हर मायने में फायदेमंद रहता है। तैरने में मजा भी आता है और आपके शरीर को तरोताजा भी कर देता है।
साइकिलिंग : यह भी एक कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज ही है जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखता है और टाइप 2 डायबिटीज होने के खतरे को कम करता है। यह गर्भवती होने से पहले किये जाने वाले व्यायामों में सबसे अहम् है।
योग : योग,मैडिटेशन से आपका दिमाग शांत होता है और यह एंग्जायटी को भी कम करता है। फर्टिलिटी योगा को करने से आपकी प्रेगनेंसी और जन्म के समय इस्तेमाल होने वाली मसल्स मजबूत होती हैं। इसमें गहरी साँसों को लेने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और तनाव कम होता है जो की गर्भवती होने के लिए ज़रूरी है।
मूल स्रोत - 5 fit ways to increase your chances of getting pregnant
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।