Breastfeeding कराने वाली महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत रखने के टिप्स

क्या आप ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं और करवा चौथ का व्रत रखा है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:10 PM IST

अगर आप ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं, तो आपको करवा चौथ के व्रत को लेकर एक बार विचार जरूर करना चाहिए। जाहिर है इस व्रत में आपको लगभग 12 घंटे तक बिना खाए-पिए रहना पड़ता है। इसलिए आपको अपने और बच्चे के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस व्रत का पालन करना चाहिए। खासकर उन महिलाओं को ज्यादा ध्यान रखना चाहिए, जिसका बच्चा अभी छह महीने का भी नहीं है। अब सवाल यह है कि क्या ऐसे में व्रत रखना चाहिए? क्या व्रत से दूध की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है? क्या व्रत के दौरान ब्रेस्टफीडिंग कराने से कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है? डायटीशियन और ओबेसिटी एक्सपर्ट डॉक्टर मनु शर्मा आपको इन तमाम सवालों के जवाब दे रही हैं।

डॉक्टर के अनुसार, अगर आप पहले से ही अच्छी डायट लेती हैं और आप हेल्दी हैं, तो आपको फास्ट के दौरान और ब्रेस्टफीडिंग से कोई समस्या नहीं होगी। कई महिलाएं ऐसा सोचती हैं कि व्रत रखने से दूध की संरचना में परिवर्तन हो जाता है और वो उतना पौष्टिक नहीं रहता है। वास्तव में यह बेकार की बात है। जब आप छह से आठ घंटे का व्रत रखती हैं, तो आपके बॉडी फैट और न्यूट्रीशन से दूध बनता रहता है। दूध की आपूर्ति उस समय बाधित या रुक सकती है, जब आप पूरे दिन भूखी रहती हैं। दूसरी बात मां के दूध में परिवर्तन केवल बच्चे की जरूरत के अनुसार ही होता है। आप क्या खाती हैं और क्या नहीं इससे दूध में परिवर्तन नहीं होता है।

अगर आप व्रत रख रही हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान

सुबह के समय हेल्दी मील लें- फास्ट शुरू करने से पहले फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं। इससे आप दिनभर आपका पेट भरा रहेगा। इसके अलावा खूब पानी और जूस पिएं। इससे आप दिनभर हाइड्रेटेड रहेंगी। शुगर और घी खाने से बचें।

ज्यादा काम से बचें- व्रत के दौरान अधिक शारीरिक मेहनत करने से बचें। अपनी ऊर्जा बचाकर रखें और जरूरी काम ही करें। कुछ ऐसा भारी काम ना करें जिससे आपको थकावट होने लग जाए।

आराम करें- टाइम पास करने और एनर्जी बचाने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि आप दिन में थोड़ा आराम कर लें। अपने बच्चे के साथ थोड़ी देर सो जाएं, इससे आप रिफ्रेश महसूस करेंगी।

इस बात का रखें ध्यान

व्रत के दौरान कमजोरी, मतली, सिरदर्द या ड्राई माउथ जैसे लक्षणों को नजरअंदाज ना करें। लक्षण गंभीर होने पर व्रत तोड़ दें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source