प्रेगनेंसी टिप्स: इस प्रेगनेंसी डायट को फॉलो करने पर आप और बच्चा रहेंगे स्वस्थ!

जानिये Pregnancy में किन चीजों को और किस तरह खाना सही होता है

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:10 PM IST

क्या आप जानते हैं कि हर गर्भवती महिला को रोजाना 2500 कैलोरी की खपत करनी चाहिए। क्या आप जानते हैं कि गर्भावस्था में क्या-क्या चीजें खानी चाहिए? यह ऐसे सवाल हैं जिनका हर कोई अलग-अलग जवाब देता है। इस अवस्था में अगर आप भी अपने खानेपीने को लेकर उलझन में हैं, तो मुंबई स्थित सायन हॉस्पिटल में ओब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनोकोलोजी डिपार्टमेंट के हेड डॉक्टर वाईएस नंदवर आपकी मदद कर सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार इस दौरान आपको खाने के एक आसान नियम पर जरूर अमल करना चाहिए। यह उपाय है- एक हफ्ते में पांच बार, पांच तरह के, पांच रंग वाले और पांच स्वाद वाली चीजें खाना।

गर्भावस्था में आपको पोषण का ध्यान रखना चाहिए। आप सब कुछ खाएं लेकिन कम मात्रा में। खाद्य पदार्थों से विटामिन और खनिज पाने का सबसे सही तरीका यह है कि आप विभिन्न रंगों जैसे हरे, नारंगी, लाल, सफेद और पीले रंग के खाद्य पदार्थ खाएं। इनका स्वाद जैसे- खट्टा, कड़वा, नमकीन, मीठा और मसालेदार होना चाहिए। और यह विभिन्न तरह के होने चाहिए जैसे-फल, सब्जी, अनाज और मांस। इन्हें एक हफ्ते में पांच बार खाएं। आपको एक दिन में छह बार कम-कम खाना चाहिए। ध्यान रहे कि ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है जिससे आपको प्रसव के दौरान जटिलताएं हो सकती हैं।

उदहारण के लिए अगर आप एक दिन पालक खाती हैं तो दूसरे दिन मेथी खाएं और तीसरे दिन चौलाई खाएं। अधिक फायदे के लिए आप अलग-अलग रंग के फल जैसे सेब, नाशपाती, अनार और पपीता खा सकती हैं। ध्यान रहे की इस दौरान मीठी और नमकीन चीजें कम खाएं लेकिन करेला अधिक खाएं। इससे ब्लड ग्लूकोज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कुल मिलाकर आपकी थाली में विभिन्न स्वाद वाले विभिन्न खाद्य पदार्थ होने चाहिए।

एक महीने तक एक ही तरह का खाना खाने से लाभ नहीं होता है। उदहारण के लिए फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर पूरन पोली (मीठी दाल से भरी रोटी) स्वास्थ्य के लिए अच्छी है। लेकिन आप इसे रोजाना नहीं खा सकते हैं। यह नियम बाहर के खाने के लिए भी लागू होता है। गर्भावस्था में कच्चे खाद्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए,क्योंकि इंफेक्शन होने का खतरा होता  है। एक सप्ताह में एक बार और कम मात्रा में इन चीजों को खाना गर्भावस्था के दौरान फिट और स्वस्थ रहने की कुंजी है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source