hamburger icon
A
Read in English

डिलीवरी के बाद ज़रूरी नहीं है मेथी के लड्डू खाना!

क्या आपने भी खाये हैं डिलीवरी के बाद मेथी के लड्डू?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

डिलीवरी के बाद महिलाओं को कुछ ख़ास चीज़ें खिलाई जाती हैं। इस लिस्ट में मेथी के लड्डू सबसे ऊपर आते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि माना जाता है कि मेथी से नई-नई मां के स्तनों में अधिक दूध बनता है। लेकिन मुंबई के जसलोक, सैफी और भाटिया हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर के.पी.संघवी कहते हैं कि नई मां को मेथी लड्डू खाने की कोई ज़रूरत नहीं।

जब गर्भवती महिला बच्चे को जन्म देती है तो स्तनों से निकलने वाले दूध के लिए ज़िम्मेदार हार्मोन नैचुरली उत्तेजित हो जाते हैं। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। महिला के स्तनों में जितना दूध बनता है वो उसके शिशु के लिए काफी होता है। जब बच्चा स्तनपान करना बंद कर देता है तो ये दूध निकलना भी बंद हो जाता है। साथ ही, बहुत अधिक ब्रेस्टमिल्क (breastmilk) बनने से स्तनों को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए मेथी के लड्डू खिलाकर ब्रेस्टमिल्क बढ़ाने की कोई ज़रूरत नहीं होती। वैसे भी खाने में थोड़ा बहुत मेथी-दाना जो महिलाएं खाती हैं, उससे ही उनके स्तनों में काफी मात्रा में दूध पैदा हो जाता है। इससे अधिक की उन्हें ज़रूरत नहीं है। (इसे भी पढ़ें - क्या डिलीवरी के बाद सौंठ के लड्डू खाने चाहिए?)

फिर क्या खाएं डिलीवरी के बाद?

डिलीवरी के बाद शिशु को स्तनपान करवाने वाली महिला के लिए कुछ खास खानपान से जुड़े नियम नहीं है। उन्हें सबकुछ खाना चाहिए। लेकिन हां, फ्राइड फूड और ज्यादा फैट से दूर रहना चाहिए क्योंकि इससे पोषक तत्वों को ठीक प्रकार से अवशोषण नहीं हो पाता। दिन में तकरीबन तीन लीटर पानी ज़रूर पियें। साधारण शब्दों में कहा जाए तो, डॉक्टर संघवी ये सलाह देते हैं कि नई मां को सारी हेल्दी चीज़ें शामिल करके बैलेंस्ड डायट लेनी चाहिए।

चित्र स्रोत - Shutterstock