... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST
Read in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
प्रेगनेंसी की खबर सुनते ही दिमाग में कई तरह के सवाल उबरने लगते हैं। उनमें सबसे पहला सवाल जो दिमाग में आता है वह है क्या और कितना खायें खाना? वैसे तो आमतौर पर हर महिला को इसकी कुछ न कुछ जानकारी तो होती ही है लेकिन एक सवाल आम होता है वह ये कि क्या इस दौरान कच्चे फूड्स लेना सेफ होता है?
इस सवाल का जवाब डॉ. वाई एस नंदनेश्वर, प्रोफेसर एण्ड हेड ऑफ डिपार्टमेंट, गायनाकॉलोजी, लोकमान्य तिलक मेडिकल कॉलेज एण्ड सायन हॉस्पिटल, मुम्बई दे रहे हैं।
वैसे तो डायटरी इंस्ट्रक्शन में कच्चे फूड्स और फल न खाने की कोई मनाही नहीं है सिर्फ कच्चा अंडा या मीट न खायें। आप सब्ज़ियों का फायदा सलाद या सूप के रूप में ले सकती हैं। सब्ज़ियों में गाजर विटामिन ए का स्रोत हैं तो हरे सब्जियां लेटुस और ब्रोक्ली फोलिक एसिड, विटामिन शिशु के ब्रेन के विकास के ज़रूरी होता है, इसलिए इन सब चीजों को अपने डायट में शामिल करना चाहिए। कच्चे फूड्स जैसे सलाद खाना को न सिर्फ हजम करने वरन् बावेल मूवमेंट को बेहतर रखने में मदद करता है। अपने डायट में पौष्टिकता से भरपूर खाद्द पदार्थ को धीरे-धीरे शामिल करने की ज़रूरत होती है।
इसके अलावा कुछ टिप्स को अपने ध्यान में रखें-
• एक बार में ज्यादा खाना खाने के जगह पर थोड़े-थोड़े मात्रा में फल और सब्ज़ी खायें।
• मीड मॉर्निंग और इवनिंग स्नैक्स में सलाद या सूप से छोटी भूख को मिटायें।
• पेस्टीसाइड को निकालने के लिए सब्ज़ी और फल को अच्छी तरह से धो लें ताकि शिशु में विकास में कुछ बाधा उत्पन्न न हो।
• प्रेगनेंसी के दौरान कब्ज़ होना आम होता है, इससे बचने के लिए फाइबर रिच फूड खायें।
• प्रेगनेंसी के दूसरे और तीसरे ट्राइमिनिस्टर के दौरान दुगुने मात्रा में खाना न खायें। 200-300 कैलोरी लेना ही शिशु और मां दोनों के लिए पर्याप्त होता है।
• प्रेगनेंसी के 270 दिनों में प्रोटीन की मात्रा बढ़ायें क्योंकि ये शिशु के विकास के लिए ज़रूरी होता है।
• डॉ. नंदनवार का कहना है कि दूध को अपने डायट में शामिल करें। अपने डायट में तरह-तरह के रंगों के फूड्स को शामिल करने की कोशिश करें, जैसे- ग्रीन, रेड और येल्लो कलर के वेजट्बल और फ्रूट।
लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि कच्चे सब्ज़ी और फल को खाने से पहले इनको अच्छी तरह से धो लें।
चित्र स्रोत: Shutterstock