क्या आप प्रेगनेंट हैं? अगर हां, तो माइक्रोवेव से रहें सावधान

गर्भवती महिलाओं और उनके शिशु की सेहत पर भारी पड़ सकता है माइक्रोवेव!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

नहीं, हम ये नहीं कह रहे कि आप अपना माइक्रोवेव प्रेगनेंसी के 9 महीने के लिए पैक कर दें, और गैस स्टोव पर खाना बनाएं। लेकिन जब आपके गर्भ में एक शिशु पल रहा है तो ये ज़रूरी हो जाता है कि आप अपने आसपास की उन चीज़ों को लेकर थोड़ी सावधान हो जाए जिसका बुरा असर आपके बढ़ते शिशु पर पड़ सकता है। हालांकि ऐसा कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है जो इस बात को साबित करे कि प्रेगनेंसी के दौरान माइक्रोवेव आपके लिए नुकसानदायक है, लेकिन आप इस इलेक्ट्रॉनिक आइटम से निकलने वाली एलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों को अनदेखा नहीं कर सकते। इन तरंगों के अपने कई खतरे होते हैं।

कई अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि अल्ट्रासाउंड, माइक्रोवेव और एक्सरे से निकली तरंगों का गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर पड़ता है, जिससे उसमें कई विकृतियां हो सकती हैं। हालांकि, ये ख़तरा तभी पैदा होता है जब गर्भवती महिलाएं लगातार इन तरंगों के संपर्क में रहती है और जोखिम की सीमा (0.5rem) पार हो जाती है। इसीलिए आपको सावधान रहने की ज़रूरत है।

माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हुए इन बातों का ख्याल रखें

  • अगर आपका माइक्रोवेव बहुत पुराना है तो एक नया माइक्रोवेव खरीद लें। उसके लेबल पर रेडियेशन लेवल की जांच जरूर कर लें। वैसे घरेलु इस्तेमाल के माइक्रोवेव में रेडियेशन कम ही होता है।

  • अगर आप माइक्रोवेव नहीं बदलता चाहती, तो संभावित लीकेज चेक करें। अगर इसमें से मैग्नेटिक तरंगे निकल रही हैं तो इसको इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। चेक करने के लिए माइक्रोवेव के दरवाज़े पर हाथ रखें, अगर हवा महसूस हो, तो समझ लें ये आपके लिए सुरक्षित नहीं है।

  • जब माइक्रोवेव इस्तेमाल में हो तो गर्भवती महिलाओं को उसके सामने नहीं खड़ा होना चाहिए।

  • माइक्रोवेव में खाने पीने की चीज़ को ज़रूरत से ज्यादा गर्म न करें।

  • अगर आपका माइक्रोवेव लीक कर रहा है और आप उसे बदल नहीं सकती तो बेहतर है उसे इस्तेमाल न करें।

चित्र स्रोत – Shutterstock

संदर्भ:

1. 1: Brent RL. The effect of embryonic and fetal exposure to x-ray, microwaves, and ultrasound: counseling the pregnant and nonpregnant patient about these risks. Semin Oncol. 1989 Oct;16(5):347-68. Review. PubMed PMID: 2678486.

2. 1: Inalöz SS, Daşdağ S, Ceviz A, Bilici A. Acceptable radiation leakage of microwave ovens on pregnant and newborn rat brains. Clin Exp Obstet Gynecol.1997;24(4):215-9. PubMed PMID: 9478323.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source