प्रेगनेंसी में ऑर्गेनिक फूड खाने का क्या फायदा है?

गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर खानपान का पड़ता है बड़ा असर।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मैं सात सप्ताह की गर्भवती हूं। सोशल मीडिया ग्रुप की कई महिलाओं ने मुझे सलाह दी है कि मैं ऑर्गेनिक फूड प्रॉडक्ट्स खाऊं। क्या ये ज़रूरी है? कृपया सलाह दें मुझे क्या करना चाहिए।

ये ज़रूरी है कि गर्भवस्था में अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए अपनी गायनाकॉलोजिस्ट या डायटीशियन से सलाह लेनी चाहिए कि क्या खाएं और क्या न खाएं। जहां तक बात रही ऑर्गेनिक फूड की दिल्ली की गायनाकॉलोजिस्ट और डब्ल्यू हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर रागिनी अग्रवाल बता रही हैं कि कैसे इस तरह के प्रॉडक्ट आपके लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

प्रिज़रवेटिव्स फ्री – ऑर्गेनिक फूड में केमिकल्स और प्रिज़र्वेटिव्स नहीं होते, जिसकी वजह से वो एक हेल्दी ऑप्शन बन जाता है। लेकिन हां, इनके न होने से आप इन्हें ज्यादा टाइम तक संभाल के भी नहीं रख सकते। इन्हें कम मात्रा में खरीदें, और जल्दी खा लें।

पेस्टिसाइट्स फ्री – पेस्टिसाइट्स यानी कीटनाशक आपके हार्मोनल सिस्टम को प्रभावित करते हैं, और साथ ही साथ भ्रूण को भी। साधारण फल सब्ज़ियों में कीटनाशक होते हैं। ऑर्गेनिक सब्ज़ी-फल इससे मुक्त होते हैं।

एडिटिव्ज़ फ्री – रेडीमेड फूड में एडिटिव्ज़ होते हैं, जिससे उस प्रॉडक्ट का टेस्ट बढ़ाने के लिए डाला जाता है। ये एडिटिव्ज़ शुगर हो सकते हैं, या कुछ और। इससे उस खाने की चीज़ की गुणवत्ता में बदलाव आता है। लेकिन ऑर्गेनिक फूड इससे फ्री होते हैं। इसलिए ये देखने और टेस्ट दोनों में थोड़े अलग हो सकते हैं। लेकिन सेहत के लिहाज से यही अच्छे होते हैं।

पूरी तरीके से ऑर्गेनिक डायट पर आना तो बहुत मुश्किल है लेकिन अगर आप प्रेगनेंट हैं तो कोशिश करें कि आपकी डायट का बड़ा हिस्सा ऑर्गेनिक हो, इससे आप और आपका बच्चा हेल्दी रहेगा।

चित्र स्रोत - Shutterstock


 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source