... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
बच्चे संभालना बहुत मुश्किल कामों में से एक है और इस स्थिति को एक मां से बेहतर भला कौन समझ सकता है। उसके डायपर चेंज करना, खाने-पीने का ध्यान रखना आदि कामों में रात दिन एक हो जाते हैं। खैर, इन कामों में मजा भी बहुत आता है। खैर, अगर आप दूसरे बच्चे की योजना बना रही हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है। पढ़ें- गर्भावस्था में किसी भी कीमत पर अपने खाने में शामिल करें ये 7 चीजें
1) बच्चे को स्वतंत्र रहना सिखाएं- दूसरे बच्चे में कम से कम चार साल का अंतर होना चाहिए। वास्तव में इस अवस्था तक पहला बच्चा थोड़ा समझदार हो जाता है और वो आपके बिना भी रह सकता है। यानि वो टॉयलेट जाना, खाना खा लेना, खुद कपड़े पहन लेने आदि काम खुद करने लगता है। इससे आपको दूसरे बच्चे की केयर के लिए ज्यादा समय मिल जाता है।
2) दूसरे हनीमून पर जा सकती हैं- पहले बच्चे में आप इतनी बिजी हो जाती हैं कि आपको कहीं घूमने-फिरने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं, तो आपके लिए एक बार और हनीमून पर जाना बेहतर हो सकता है। इससे आपका दिमाग रिफ्रेश होने के साथ-साथ एक अलग माहौल भी मिलेगा। बेशक आप अपने छोटे बच्चे को घर के अन्य परिजनों के पास छोड़ दें।
3) सेविंग अकाउंट शुरू करें- पहले बच्चे के बाद आपका बहुत अधिक पैसा खर्च हो गया होता है। ऐसे में बहुत जल्द दूसरी बार गर्भवती होने से आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बच्चे का सामान, स्कूल फीस आदि में बहुत पैसा खर्च होता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि हर हफ्ते अपने खाते में कुछ राशि जमा करते रहें।
4) एक ट्रिप लें- दूसरी बार मां बनना खुद में एक बड़ा चैलेंज है। ये कदम आपको काफी सोच समझकर उठाने की ज़रूरत होती है। इसलिए ये फैसला लेना भी आपके लिए एक अहम फैसलों में से एक है। अगर आप इस स्थिति को लेकर असमंजस में हैं, तो आप किसी एकांत जगह यात्रा पर जा सकती हैं। इससे आपको एक सही फैसला लेने में मदद मिल सकती है।
5) घर में थोड़ा स्पेस बना लें- जब आपको लगे कि आपकी डिलीवरी की डेट कन्फर्म हो गयी है, तो आप अपने घर में थोड़ा स्पेस बनाना शुरू कर दें। इसके लिए आप घर को रेनोवेशन करना, नया बेड और नई अलमारी खरीद सकती हैं। क्योंकि एक बार जब नया मेहमान आपके घर आ जाएगा, तो आपको इन चीजों के लिए समय नहीं मिल पायेगा।
6) हेल्दी रहें- अगर आप पहले से ही गर्भवती हैं, तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप वजन कम नहीं कर सकती हैं। हेल्दी और फिट रहने के लिए आप योगा, जोगिंग और वो सब करें, जो आप कर सकती हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock