... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Gulshan Kumar | Updated : March 14, 2024 8:01 PM IST
Pre Pregnancy Test
Precautions Before Conceive: मां बनना हर महिला के जीवन में एक नये जन्म की तरह होता है। जिसका कारण है कि वह इससे पहले कई तरह के रिश्तों को निभाती रही होती है, लेकिन मां का रिश्ता इसके बाद ही शुरू होता है। इसलिए प्रेगनेंसी प्लान कर रही हर एक महिला को चाहिए कि वह इससे पहले अपनी सेहत को लेकर थोड़ी जागरूक हो जाए। बेबी प्लान से पहले आपको अपनी हेल्थ का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। इसलिए बेबी प्लान करने से काफी पहले ही आपको इसकी तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे 5 जरूरी हेल्थ चेकअप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्रेगनेंसी प्लान कर रही हर एक महिला को जरूर करा लेने चाहिए। आइए जानते हैं कौन हैं वह टेस्ट..
किसी भी महिला को बेबी प्लान करने से पहले एक बार अपना CBC टेस्ट जरूर करा लेना चाहिए। इस टेस्ट से आप अपने खून में RBC, WBC और प्लेटलेट्स आदि की पूरी रिपोर्ट देख पाएंगे। इस टेस्ट के द्वारा आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को भी मापा जाता है जिससे आप प्रेगनेंसी के दौरान एनीमिया के खतरे से बच सकते हैं।
प्रेगनेंसी से पहले आपको अपने शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को जांचना बहुत जरूरी है। जिसके पीछे मुख्य कारण है कि डायबिटीज होने पर आपको प्रेगनेंसी के दौरान काफी कॉम्प्लिकेशन का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा डायबिटिक मां से जन्म लेने वाला बच्चा भी जेनेटिक डायबिटीज का शिकार हो सकता है।
हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी इन दोनों के लिए टेस्ट प्रेगनेंसी के पहले तीन माह में हमें जरूर करवा लेने चाहिए। इसके अलावा यदि आप प्लान करने से पहले भी एक बार यदि यह टेस्ट करा लेते हैं तो यह आपके और आपके होने वाले बच्चे के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जिसका कारण है कि यह बीमारियां जेनेटिक रूप से बच्चे में ट्रांसफर हो सकती हैं।
बेबी प्लान कर रही महिलाओं को मानसिक तौर पर काफी मजबूत होना चाहिए। क्योंकि मां की मानसिक मजबूती ही बच्चे की मजबूती की नींब बनती है। इसके लिए जरूरी है कि मां तनाव, डिप्रेशन जैसी समस्याओं का शिकार न हो। यदि आप बच्चा प्लान करने का सोच रही हैं तो आपको इससे पहले एक बार अपने मेंटल हेल्थ की जांच जरूर करा लेनी चाहिए।
गर्भधारण से पहले आपको एक बार अपनी जेनेटिक स्क्रीनिंग जरूर करा लेनी चाहिए। जिससे प्रेगनेंसी के दौरान आने वाली तमाम तरह की परेशानियों को टाला जा सके। मेडिकल साइंस में आज ऐसे कई तरह के परीक्षण उपलब्ध हैं जिसके द्वारा आप एंब्रियो में जेनेटिक डिफेक्ट की पहचान कर सकते हैं।