hamburger icon
A
Read in English

Postpartum Fatigue : खाएं ये फूड्स, डिलीवरी के बाद होने वाली शारीरिक कमजोरी होगी दूर

अक्सर डिलीवरी के बाद महिलाएं शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करती हैं। ऐसे में उन्हें अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखना चाहिए। कुछ फूड्स ऐसे हैं, जिन्हें डिलीवरी के बाद खाने से शारीरिक कमजोरी जल्द ही दूर होती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 28, 2019 9:37 PM IST

महिलाएं अपनी गर्भावस्था के अंतिम महीनों में खुद पर काफी ध्यान देती हैं। पौष्टिक आहार का सेवन करती हैं, लेकिन डिलीवरी होने के बाद वह अपनी डाइट को एक दम से बदल देती हैं। इस बात का जरा भी ख्याल नहीं करतीं की वह गलत डाइट ले रही हैं। आपका यह तरीका आपके साथ-साथ आपके बच्चे की हेल्थ के लिए भी काफी हानिकारक हो सकता है, क्योंकि जन्म के छह महीने तक बच्चा मां का ही दूध पीता है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि मां विटामिन और कैल्शियम से भरपूर खुराक (Postpartum fatigue) ले। जानें, डिलीवरी के बाद कौन सी चीजें आपको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए ताकि आपको होने वाली शारीरिक कमजोरी, थकान दूर हो और आप व आपका बच्चा हेल्दी (Postpartum fatigue) रहे।

जूस

मां के लिए पेय पदार्थों में जूस का सेवन बहुत जरूरी है। पानी के अलावा आपको ताजे फलों के जूस के सेवन भी करना चाहिए। इसके साथ ही आप रात में सोने से पहले गर्म दूध भी पी सकती हैं।

Exercise Tips for Pregnancy : प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज के फायदे, टिप्स, सावधानियां

वसा

डिलीवरी के बाद किसी भी महिला के लिए जरूरी रहता है कि वह वसा युक्त भोजन का ही सेवन करे। साथ ही अधिक तला हुआ या पका खाना खाने की बजाय आप उबला खाना खा सकती है।

विटामीन

यह काफी जरूरी है कि गर्भवती महिला डिलीवरी से पहले और बाद विटामीन युक्त आहार ही ग्रहण करे। डिलीवरी के बाद यह जरुरी रहता है कि महिला की ओर से कैल्शियम, फोलिक एसिड, खनिज और विटामीन से प्रचुर भोजन ही लिया जाए।

आयरन

बच्चा पैदा होने के बाद महिलाओं के शरीर को आयरन की अधिक आवश्यकता होती है। इससे उनकी हड्डियों को मजबूती मिलती है, इसलिए उन्हें आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को रोजाना डाइट में ऐड करना चाहिए।

Pregnancy Nausea Remedies : प्रेग्नेंसी में नहीं होगी उल्टी, जब करेंगी ये उपाय

ये भी जरूर खाएं

आप इन सब चीजों का भी सेवन करके खुद के साथ ही अपने बच्चे को भी हेल्दी रख सकती हैं। इनमे मांस, मछली, अंडा, दूध, दही, पनीर, नट्स, आलू, गाजर, पालक, मटर, मक्का, संतरे, तरबूज, अंगूर, जामुन, ब्रेड, अनाज और चावल इत्यादि जरूर खाएं। ये सभी आपके लिए लाभदायक हैं।