hamburger icon
A
Read in English

Mother’s Day 2020: मां बनने के बाद डायट में जरूर शामिल करें ये 4 पौष्‍टिक आहार​

मां बनने के बाद प्रॉपर डायट लेना बेहद जरूरी है। इससे आप और आपका बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकते हैं। जानें, नई बनी मांओं को खानपान (Healthy Diet after Delivery) में किन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 10, 2020 2:12 PM IST

Mother’s Day 2020: क्या आप अभी-अभी मां बनी हैं? यदि हां, तो अपने खानपान का खास ख्याल (New moms diet after delivery) रखें। खासकर कोविड-19 महामारी (Covid-19 pandemic) के दिनों में उन सभी महिलाओं को अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए हेल्दी डायट लेना बहुत जारी है। डिलीवरी के बाद शरीर काफी कमजोर हो जाता है। शरीर में खून की कमी हो जाती है। अपने बच्चे को दूध भी पिलाना है, तो इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए अपनी डायट का चुनाव करें। पोस्ट प्रेग्नेंसी खानपान (Post-Pregnancy Diet) में हाई प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करना चाहिए।

जिस तरह आप पूरे नौ महीने अपनी डायट का ख्याल रखती हैं, उन सभी हेल्दी और पौष्टिक चीजों को शामिल करती हैं ठीक उसी तरह डिलीवरी के बाद भी डायट (Post-Pregnancy Diet) का ध्यान रखें। कई महिलाएं बच्चा होने के बाद अपने खानपान के प्रति लापरवाही बरतने लगती हैं। ऐसा वो प्रेग्नेंसी के कारण बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए करती हैं। ऐसा करेंगी तो आप शारीरिक रूप से कमजोर हो सकती हैं। खासकर तब, जब आप अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग करा रही हों। इन दिनों अपने शरीर को मजबूत बनाने के साथ ही (Healthy Diet after Delivery in hindi) बच्चे की सेहत का भी ख्याल रखना होगा। जब आप खुद ही पौष्टिक भोजन नहीं लेंगी, तो बच्चे की पौष्टिक जरूरतों को कैसे पूरा करेंगी? जानें, नई बनी मांओं को खानपान (Healthy Diet after Delivery in hindi) में किन बातों का ख्याल रखना चाहिए-

हाई प्रोटीन युक्त फूड्स खाएं

हाई प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करें। साबुत अनाज, जैसे दालें, बादाम, अखरोट, अंडा, चिकन, लेग्यूम (legumes) खाएं। कार्बोहाइड्रेट्स युक्त चीजें, दही (Healthy Diet after Delivery in hindi) बेहतर विकल्प हैं। सिंपल कार्बोहाइड्रेट्स और शुगर की बजाय होल ग्रेन सीरियल्स नाश्ते में लेना फायदेमंद है। बहुत ज्यादा खाने का मन नहीं तो पांच-छह बार छोट-छोटे मील लें। इससे आप और आपका बच्चा दोनों ही स्वस्थ (Post-Pregnancy Diet) रहेंगे।

फल करें डायट में शामिल

फलों को डायट में शामिल करना ना भूलें। फल खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। थकान महसूस होने पर मौसमी फलों का सेवन (Post-Pregnancy Diet) करें। जंक फूड और शुगरी चीजें कुछ महीने खाने से बचें। ये सब शिशु की सेहत के लिए भी ठीक नहीं होते हैं।

प्रेगनेंसी में पौष्टिक आहार लेना है जरूरी, जानें इन दिनों कैसा हो आपका डायट चार्ट

आयरन की कमी ना होने दें

प्रसव के दौरान शरीर से काफी खून निकल जाता है। ऐसे में शरीर में खून की कमी हो सकती है। खून की मात्रा बढ़ाने के लिए आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करें। हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडा, मछली आदि खाएं। हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन फॉलिक एसिड, विटामिन ए, सी, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का प्रमुख स्रोत हैं। फाइबर डायट में अधिक शामिल करें। गर्मी के दिनों में लिक्विड चीजें अधिक लें। इसमें पानी, जूस, नारियल पानी आदि शामिल (Post-Pregnancy Diet tips) करें। इससे दूध अधिक बनता है। आप कब्ज से भी बची रहेंगी।

Cancer in Women: मदर्स डे पर जानें महिलाओं में होने वाले 3 जानलेवा कैंसर के लक्षण और डायट

एल्कोहल का सेवन ना करें 

अपने बच्चे को दूध पिलाती हैं, तो धूम्रपान, शराब आदि का सेवन (Post-Pregnancy Diet) भूलकर भी ना करें। दूध में अल्कोहल की मात्रा पहुंच सकती है, जो बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। शराब के सेवन से दूध भी कम बनता है। यदि आप अपने बच्चे की अच्छी सेहत चाहती हैं, तो एल्कोहल और कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन से बचें। इनकी जगह लस्सी, नारियल पानी और नींबू पानी पिएं। इससे आप डिहाइड्रेशन से भी बची रहेंगी।

Diet During Breastfeeding : ब्रेस्टफीड कराते समय क्या खाएं और क्या ना खाएं ?

प्रेगनेंसी में यात्रा पर जाने से पहले, रखें इन बातों का खास ख्याल

Mother’s Day 2020: करें मां की सेहत का ख्याल, याद रखें ये 7 बातें

Mother’s Day 2020: जानिए कब और क्यों मनाया जाता है मदर्स डे, स्वस्थ रहने के लिए हर मां करें ये योगासन