
Also Read
पोस्ट प्रेग्नेंसी पाना है पहले जैसे फिगर और वजन तो फॉलो करें ये टिप्स। © Shutterstock
प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है, जिसे बाद में कम करना थोड़ा मुश्किल होता है। बढ़ते वजन को लेकर वह काफी परेशान रहने लगती हैं। वजन बढ़ जाने के कारण महिलाएं तनाव में आ जाती हैं। यदि आप भी डिलीवरी के बाद अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं, तो कुछ बातों का ध्यान (Post Pregnancy Care) रखें। पहले जैसा फिगर पाना है, तो अपने बच्चे को अपना दूध पिलाएं। एक अध्ययन में कहा गया है कि ब्रेस्ट फीड कराने से शरीर का शेप खराब नहीं होता है। इससे शरीर की चर्बी कम होती है। कैलोरी बर्न होती है और आपका बच्चा भी हेल्दी रहता है। जानें, किन हेल्दी आदतों और लाइफस्टाइल (Post Pregnancy Care) को अपनाकर आप पहले जैसी स्लिम-ट्रिम बन सकती हैं।
डिलीवरी के बाद एक बार में ही अधिक खानें से बचें। उन फूड्स का सेवन करें, जिनमें अधिक कैलोरी नहीं होती है। वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करें। हेल्दी डाइट लेने से बच्चे को भी आपका प्रॉपर दूध मिल जाएगा। डाइट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा3 फैटी एसिड आदि अधिक शामिल करें। ये सभी तत्व शरीर को ऊर्जा देते हैं।
Celebrity Pregnancy : कल्कि कोचलिन ने अपनी प्रेग्नेंसी की पहली तस्वीर की शेयर
एक्सरसाइज हर किसी के लिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है। तो आप भी पोस्ट प्रेग्नेंसी घर में ना बैठें। थोड़ी देर टहलें। एक्सरसाइज करना शुरू करें। हां, डिलीवरी के बाद दो-तीन महीने हेवी एक्सरसाइज करने से बचें। टहलेंगी, तो शरीर की चर्बी बर्न होगी। तनाव दूर होता है।
पानी खूब पिएं। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा। शरीर में गर्मी भी आएगी। कैलोरी बर्न होगी। पानी पिएंगी तो पेशाब अधिक लगेगा, जिससे शरीर से टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकलेंगे और आप कई बीमारियों से बची रहेंगी। शरीर के अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए गुनगुने पानी में निंबू का रस मिलाकर पिएं।
Uterus Tuberculosis : गर्भाशय में भी होती है टीबी, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज
डिलीवरी के बाद बेली रैप यूज करें। बेली रैप पेट की चर्बी, गर्भाशय के ऊतकों और मांसपेशियों को फिट करने में मदद करता है। सीजेरियन द्वारा डिलीवरी हुई है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर इसका यूज करें। नॉर्मल डिलीवरी हुई है, तो बेफ्रिक होकर इसका इस्तेमाल करें।
घर की चिंता अधिक ना करें। घर के कामकाज, पति की सेवा कुछ दिनों के लिए थोड़ा कम कर दें। जितना आप इन सब चीजों का प्रेशर लेंगी आपका तनाव बढ़ेगा। डिलीवरी के बाद शरीर को पहले जैसा शेप में लाना है, तो इन छोटी-छोटी बातों का स्ट्रेस लेना कम कर दें। तनाव रक्त में होने वाले कार्टिसोल हार्मोन को बढ़ाता है, जिसके कारण आपका वजन कम होने में समस्या हो सकती है। तनाव से एड्रेनालाइन हॉर्मोन की भी वृद्धि होती है, जिसके कारण वजन तेजी से बढ़ता है। साथ ही आप तनाव, उदासी और चिड़चिड़ापन की भी शिकार हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है पहले तनाव को कम करना।