चाहिए हेल्‍दी प्रेग्‍नेंसी, तो जरूर खाएं कीवी

कीवी फोलेट में समृद्ध है, जो सेल गठन के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व है!

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 15, 2018 4:24 PM IST

कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर कीवी विटामिन सी का बहुत ही अच्छा स्रोत है। यह आहार फाइबर, विटामिन ई, कार्बोहाइड्रेट, एनर्जी और अन्य खनिजों का एक उत्कृष्ट स्रोत है। अगर प्रेग्‍नेंसी प्‍लान कर रहीं हैं , तो अपनी डायट में कीवी जरूर शामिल करें।

फोलेट से भरपूर

कीवी फोलेट में समृद्ध है, जो सेल गठन के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। फोलेट आपके अजन्मे बच्चे के स्वास्थ्य और विकास के लिए जरूरी है। यह विशेष रूप से गर्भावस्था के दौरान सेल उत्पादन और रखरखाव के लिए आवश्यक है।

यह भी पढ़ें - वर्ल्‍ड फूड डे :  आपने डस्‍टबिन में तो नहीं फेंक दिया किसी के हिस्‍से का निवाला

फोलेट महत्वपूर्ण अंगों के विकास को सुनिश्चित करता है। फोलेट की पर्याप्त मात्रा से आप स्पाइना बिफिडा जैसे जन्म दोषों को रोक सकते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें रीढ़ की हड्डी पूरी तरह से विकसित नहीं होती है। इसके अलावा रेड ब्लड सेल्स और डीएनए का उत्पादन करने के लिए आपके शरीर को फोलेट की आवश्यकता होती है।

यह भी पढ़ें –चाहिए इंस्‍टेंट एनर्जी, तो पीजिए चावल का पानी

हार्मोन को करे संतुलित

गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल उतार-चढ़ाव काफी आम है। इसमें आपकी भावनाओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। मां के रूप में अवसाद, थकावट और तनाव आपके लिए अच्छा नहीं है। इस समस्या को दूर करने के लिए आपको कीवी फल का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें – नॉन स्टिक बर्तनों का करते हैं इस्‍तेमाल, तो यह भी जान लें

इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में करे मदद

इम्यून सिस्टम मजबूत होने पर शरीर अलग-अलग तरह की बीमारियों और इंफेक्शन से बचा रहता है। किवी खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत रहती है। किवी एंटीऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्रोत है, जो भ्रूण के आरएनए और डीएनए को नुकसान से बचाने में मदद करता है। यह आपके शरीर को मुक्त कणों से बचाता है और बीमारियों से आपको दूर रखता है। यह ऑक्सीडेटिव तनाव से भी आपको बचाता है।

आपनी पाचन शक्ति को करे मजबूत

गर्भावस्था के दौरान कब्ज और बवासीर काफी सामान्य हैं। कीवी प्रीबायोटिक्स का बहुत ही अच्छा स्रोत है। प्रीबायोटिक्स में एंजाइम, आहार फाइबर और फेनोलिक कंपाउड पाया जाता है। किवी खाने से कब्ज, दस्त, गैस्ट्रिटिस, सूजन और पेट दर्द में मदद मिलती है।

विटामिन सी

किवी विटामिन सी का उत्कृष्ट स्रोत है। विटामिन सी बच्चे के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। किवी न्यूरोट्रांसमीटर बनाने में मदद करता है, जो मस्तिष्क फंक्शन के लिए महत्वपूर्ण हैं। किवी में मौजूद विटामिन सी गर्भावस्था के निशान को भी कम कर देता है।

नेचुरल शुगर है कीवी

कीवी में नेचुरल शुगर पाया जाता हैं जो आपकी मिठाई खाने की इच्छाओं को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है। लो ग्लांइसेमिक इंडेक्स् वाले आहार के सेवन से ब्लड में ग्लूंकोज की मात्रा नियंत्रण में रहती है जिसके कारण मोटापा और डायबिटीज के होने का खतरा कम होता है।

आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान ब्लड शुगर के स्तर को विनियमित करना काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान मधुमेह काफी आम हैं।

कीवी के अन्य फायदे

  • इन्फ्लेमेटरी गुणों में समृद्ध कीवी का अर्थराइटिस रोग में नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यह शरीर के अंदरुनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद करता है।
  • एचडीएल कोलेस्ट्रॉल हमारी बॉडी के लिए बहुत ही अच्छा कोलेस्ट्रॉल होता है। दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से लाभकारी है।
  • विटामिन सी से भरपूर कीवी में पर्याप्त एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है। जो कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में सहायक है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source