करना चाहती हैं बेबी प्‍लान, तो इन बातों का रखें ध्‍यान

हार्मोन्स का अधिक प्रॉडक्शन होने से अंडोत्सर्ग की प्रक्रिया प्रभावित होती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 22, 2018 4:28 PM IST

अगर आप भी बहुत दिनों से बेबी प्‍लान करने की कोशिश कर रहीं, लेकिन कामयाब नहीं हो पा रही हैं, तो इन बातों का ध्‍यान रखें।

ड्रिंक करना छोड़ दें तो बेहतर

कई रिसर्च में यह सामने आया है कि शराब के अधिक सेवन और गर्भवती होने की संभावनाओं में कमी के बीच सीधा संबंध है। यदि आप बेबी प्लानिंग कर रही हैं तो कम से कम शराब छोड़ दें तो बेहतर होगा। इससे विकसित हो रहे भ्रूण पर भी विपरीत असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें - चाहिए परफेक्‍ट फि‍गर तो इन सब्जियों को करें डायट में शामिल

वजन का रखें ख्याल

यदि आप बेबी प्लानिंग कर रही हैं तो अपने वजन का खास ध्यान रखें। शरीर का वेट अधिक होने से कुछ हार्मोन्स का अधिक प्रॉडक्शन होता है, इससे अंडोत्सर्ग की प्रक्रिया प्रभावित होती है। यही नहीं वजन कम भी नहीं होना चाहिए। इससे भी होने वाले बच्चे के विकास पर असर पड़ता है।

ऑर्गनिक फल एवं सब्जियां खाएं

कई ऐसे पेस्टीसाइड और हर्बिसाइड भी हैं, जो प्रजनन की क्षमता को प्रभावित करते हैं। यदि आप अपनी फर्टिलिटी को बनाए रखना चाहते हैं तो अधिक से अधिक ऑर्गनिक फल एवं सब्जियों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें – एक आसन हर रोज : योग का यह आसन दूर करेगा तन-मन की थकान

स्मोकिंग से भी रखें दूरी

यदि आप स्मोकिंग छोड़ने के लिए कोई बड़ा कारण चाहते हैं तो उसमें से एक प्रजनन क्षमता में कमी आना भी है। सिगरेट में पाए जाने वाले टॉक्सिन से महिलाओं के ऐग्स प्रभावित होते हैं। इसके अलावा फर्टिलाइजेशन और इम्प्लांटेशन की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है। यही नहीं गर्भाशय की आयु भी अधिक हो जाती है। इसका अर्थ यह है कि स्मोकिंग करने वाली महिला का गर्भाशय 42 साल की आयु वाली महिला जैसा बिहेव करेगा।

यह भी पढ़ें –एक आसन हर रोज : शरीर के निचले हिस्‍से को मजबूत बनाता है गरुड़ासन

बेडरूम में रहें बिजी

यदि आपकी बिजी जिंदगी के चलते सेक्स लाइफ प्रभावित हो रही है तो इससे बचिए और बेडरूम में अधिक से अधिक समय गुजारिए। कुछ रिसर्च में पता चला है कि जो महिलाएं नियमित सहवास करती हैं, उनका मासिक चक्र सही रहता है और अंडोत्सर्ग की संभावना अधिक रहती है। हालांकि उन महिलाओं के साथ समस्या होती है, जो नियमित सेक्स नहीं करतीं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source