
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 30, 2022 7:01 AM IST
Payal Rohatgi On Infertility: बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने हाल ही में खुलासा किया कि वे इंफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रही हैं और वो मां नहीं बन पाएंगी। पायल ने यह बात कंगना रनौत के मशहूर शो लॉक अप (Lock Upp) में स्वीकार की कि उनके मां बनने की संभावना लगभग न के बराबर है और उन्हें लगता है कि लड़कियों को उम्र बढ़ने से पहले एग फ्रीजिंग जैसे तरीके अपनाकर भविष्य में मां बनने की दिशा में कुछ तैयारी कर लेनी चाहिए ताकि उन्हें बाद में पछतावा ना हो। (Payal Rohatgi On Infertility In Hindi)
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के मशहूर रियलिटी शो 'लॉक अप' में पायल रोहतगी ने कहा कि वे इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं कि वह गर्भधारण नहीं कर सकती। पायल ने बताया कि उन्हें जब अपनी इंफर्टिलिटी के बारे में पता चला तो उन्होंने आईवीएफ जैसी तकनीक की मदद लेने का फैसला किया। लेकिन आईवीएफ की प्लानिंग सफल नहीं हो सकी। वहीं, पायल और उनके पार्टनर संग्राम ने सरोगेसी और बच्चा गोद लेने जैसे विकल्पों के बारे में सोच-विचार भी कर लिया है।
View this post on Instagram
वहीं, लॉक अप हाउस में अपने दोस्तों से बात करते हुए पायल रोहतगी ने अपने फैंस को भी संदेश दिया कि, जो भी लड़कियां मुझे फॉलो करती हैं मैं उन सभी से कहना चाहती हूं कि 20 साल की उम्र के बाद वे एग फ्रीजिंग मेथड के बारे में विचार करना चाहिए। इससे 30 के बाद गर्भधारण में उन्हें अगर कोई परेशानी हो तो वे इस मेथड की मदद ले सकें।
बता दें कि, एग फ्रीजिंग मेथड एक एडवांस तकनीक है जिसकी मदद से महिलाएं अपने एग को सुरक्षित और संरक्षित रख सकती हैं। एग फ्रीजिंग मेथड की मदद से 30 वर्ष के बाद और कभी-कभी 40 के बाद भी महिलाएं मां बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।बॉलीवुड में तनिषा मुखर्जी (Tanishaa Mukherjee) और मोना सिंह (Mona Singh) जैसी अभिनेत्रियों ने एग फ्रीजिंग का मेथड अपनाया है और वे भविष्य में मां बनने के लिए इसे मदद के तौर पर देख रही हैं।