प्रेगनेंसी में क्यों ज़रूरी है दांतों की सही देखभाल? ये रहे कारण और कुछ ओरल हेल्थ टिप्स

प्रेगनेंसी में शरीर में हार्मोन्स के स्तर में कई तरह के बदलाव होते हैं। जिसके चलते मसूड़ों और दांतों पर भी प्रभाव पड़ता है।  दांतों का पीलापन बढ़ने, प्लाक जमा होने और दांत कमज़ोर होने का डर बढ़ जाता है। इसी तरह कई बार दांतों का रंग भूरा हो जाता है। कई महिलाओं में यह समस्या बच्चे के जन्म के बाद बनी रहती है। दांतों की तरह प्रेगनेंसी में गम प्रॉब्लम्स भी बढ़ सकती हैं। इसीलिए,  दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए प्रेगनेंट महिलाओं को कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 28, 2020 4:05 PM IST

Oral Health during Pregnancy: प्रेगनेंसी में कई बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि, इस दौरान ज़रा-सी भी लापरवाही या छोटी-सी भी भूल मां और बच्चे की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। उठने-बैठने के तरीके, एक्सरसाइज़ से लेकर सोने-जागने और डायट पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। इसी तरह प्रेगनेंसी में महिलाओं को अपनी ओरल हेल्थ की ओर भी ध्यान देने के लिए कहा जाता है। (Oral Health during Pregnancy), प्रेगनेंसी में दांतों और मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। यही वजह है कि प्रेगनेंट महिलाएं ओरल हाइजिन की ओर काफी ध्यान देती हैं।

गर्भावस्था में क्यों ज़रूरी है दांतों और मसूड़ों की देखभाल ?

प्रेगनेंसी में शरीर में हार्मोन्स के स्तर में कई तरह के बदलाव होते हैं। जिसके चलते मसूड़ों और दांतों पर भी प्रभाव पड़ता है।  दांतों का पीलापन बढ़ने, प्लाक जमा होने और दांत कमज़ोर होने का डर बढ़ जाता है। इसी तरह कई बार दांतों का रंग भूरा हो जाता है। कई महिलाओं में यह समस्या बच्चे के जन्म के बाद बनी रहती है। दांतों की तरह प्रेगनेंसी में गम प्रॉब्लम्स भी बढ़ सकती हैं। इसीलिए,  दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए प्रेगनेंट महिलाओं को कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए।

दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए प्रेगनेंसी में करें ये काम

बढ़ा दें कैल्शियम का डोज़

गर्भावस्था में दांतों को हेल्दी और मज़बूत रखने के लिए कैल्शियम ज़्यादा मात्रा में लें। जैसा कि प्रेगनेंसी में कैल्शियम की ज़रूरत अधिक पड़ती है, इसीलिए महिलाओं को कैल्शियम सप्लीमेंट्स लेने की बात कही जाती है। कैल्शियम दांतों और हड्डियों को मज़बूती देता है और उन्हें डैमेज़ से बचाता है।

सुबह-रात में करें ब्रश

दिन में 2 बार ब्रश करने से दांतों की साफ-सफाई और हेल्थ का ध्यान रखा जा सकता है। सुबह ब्रश करने के अलावा रात में सोने से पहले भी ब्रश करें। इसके साथ ही जब भी कुछ खाएं तो मुंह को अच्छी तरह साफ करें। गार्गल करना ना भूलें।  इसके साथ ही दांतों को फ्लॉस भी करें। फ्लॉसिंग करने से आपके दांतों के बीच फंसी गंदगी साफ हो जाएगी।

फ्लोराइड रहित टूथपेस्ट लगाएं

ज़्यादातर टूथपेस्ट में फ्लोराइड होता है। यह दांतों के लिए एक फायदेमंद तत्व है क्योंकि, इससे दांतों की जड़ें स्ट्रॉन्ग बनती हैं और कैविटी नहीं होती। लेकिन, फ्लोराइड की अधिक मात्रा से दांतों पर दाग-धब्बे पड़ने लगते हैं। इसीलिए ऐसा टूथपेस्ट इस्तेमाल करें जिसमें फ्लोराइड की मात्रा कम लें।

प्रोसेस्ड चीज़ें ना खाएं

कई महिलाओं को प्रेगनेंसी में मिठाइयां, टॉफी और चॉकलेट खाने की इच्छा बहुत होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि मुंह में मौजूद बैक्टेरिया चीनी को एक ऐसे एसिड में तब्दील कर देते हैं जो दांतों के लिए नुकसानदायक है। इसी तरह मैदे से बने फूड्स खाने से भी दांतों को नुकसान पहुंचता है। इसीलिए, अपनी डायट में मैदा और चीनी जैसी प्रोसेस्ड चीज़ों की मात्रा कम कर दें।

इन सबके अलावा अपने डेंटिस के सम्पर्क में रहें और अपने दांतों की नियमित जांच कराएं। ताकि दांतों में किसी भी तरह की समस्या होेने पर समय पर उसका इलाज कराया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source